एजुकेशन

CLAT 2026 Admit Card: जारी हो गया क्लैट परीक्षा का एडमिट कार्ड, 7 दिसंबर को होगी परीक्षा

CLAT 2026 Admit Card Download: क्लैट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। इस परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर को किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, वे consortiumofnlus.ac.in पर से क्लैट परीक्षा 2026 के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

क्लैट परीक्षा का एडमिट कार्ड

CLAT 2026 Admit Card Download Link: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) ने आज 22 दिसंबर को क्लैट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने CLAT 2026 Exam Form भरा था, वे आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर से क्लैट परीक्षा 2026 के लिए प्रवेश पत्र चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

CLAT 2026 Exam Date

आने वाले 7 दिसंबर को अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट लॉ प्रोग्राम के लिए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) का आयोजन किया जाएगा।

प्रवेश पत्र में इन जानकारी को करें क्रॉस चेक

एडमिशन कार्ड पर ये जानकारी दी जाएगी:

  • कैंडिडेट का नाम
  • कैंडिडेट की जन्मतिथि
  • एप्लीकेशन नंबर
  • रोल नंबर
  • कैटेगरी (जनरल/OBC/SC/ST/वगैरह)
  • जिस प्रोग्राम के लिए अप्लाई किया है (UG/PG)
  • कैंडिडेट की फोटो
  • कैंडिडेट के सिग्नेचर
  • एग्जाम की तारीख और रिपोर्टिंग टाइम
  • एग्जाम सेंटर का नाम
  • एग्जाम सेंटर का पता
  • एग्जाम के दिन के निर्देश

CLAT Admit Card 2026 में गलती होने पर किससे संपर्क करें?

अगर कैंडिडेट्स को अपने हॉल टिकट पर नाम, जन्मतिथि या फोटो में कोई गलती या अंतर मिलता है, तो उन्हें सुधार के लिए clat@consortiumofnlus.ac.in पर हेल्प डेस्क से संपर्क करना होगा।

CLAT Admit Card 2026 How to Check

एडमिशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: consortiumofnlus.ac.in
  • होमपेज पर, लॉगिन क्रेडेंशियल डालें।
  • नया पेज खुलेगा।
  • CLAT Admit Card 2026 Download करें।

भारत में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLUs) में अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) लॉ प्रोग्राम में एडमिशन के लिए ये एक नेशनल लेवल की एंट्रेंस परीक्षा है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article