Chhattisgarh PCS Final Result 2025 Declared: यहां देखें छत्तीसगढ़ पीसीएस फाइनल परीक्षा का रिजल्ट
Chhattisgarh PCS Final Result 2025, Chhattisgarh PSC Final Result 2025Declared: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर (Chhattisgarh PCS Final Result 2025) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (Chhattisgarh PCS Final Result) सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। इस बार 17 सेवाओं के लिए 246 पदों पर भर्ती की गई। फाइनल रिजल्ट का पीडीएफ साइट पर अपलोड कर दिया गया है। यहां भी आपको डायरेक्ट लिंक मिल जाएगा।
जारी फाइनल मेरिट लिस्ट के मुताबिक पीसीएस 2024 में निकले 246 पदों के लिए 237 अभ्यर्थियों का फाइनल सेलेक्शन किया गया है। यहां देवेश कुमार साहू ने 773.5 अकों के साथ राज्य में टॉप किया है। वहीं स्वप्निल वर्मा ने 769.5 अंकों के साथ अपना परचम लहराया है। जबकि यशवंत कुमार देवानगन ने तीसरा और चौथा स्थान पलेश्वर साहू ने प्राप्त किया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
Chhattisgarh PCS Final Result 2025 PDF Download
Chhattisgarh PSC Final Result 2025: डीएसपी वेटिंग लिस्ट
राज्य वित्त सेवा अधिकारी लिस्ट
यहां आप छत्तीसगढ़ पीसीएस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।