एजुकेशन

Chhattisgarh Board Result 2023: घोषित हुए छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा के रिजल्ट, cgbse.nic.in से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated May 10, 2023, 01:22 PM IST

CGBSE Chhattisgarh Board Result 2023 LIVE: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीजीबीएसई ने आज, 10 मई, 2023 को दोपहर 12 बजे बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। छत्तीसगढ़ बोर्ड के छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in से अपना स्कोर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा के रिजल्ट

CGBSE Chhattisgarh Board Result 2023 LIVE: Chhattisgarh Board of Secondary Education, CGBSE Chhattisgarh Board Class 10th 12th Result 2023 की घोषणा कर दी गई है। Chhattisgarh Board ने इन रिजल्ट्स की घोषणा दोपहर 12 बजे की गई। छत्तीसगढ़ बोर्ड के छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in के साथ साथ यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी अपना स्कोर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, सीजीबीएसई क्लास 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। इसकी घोषणा स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने दोपहर 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की है। चेक करने के स्टेप्स और जरूरी क्रेडेंशियल्स, रिजल्ट चेक करने के डायरेक्ट लिंक को यहां चेक किया जा सकता है।

सीजीबीएसई ने आज एक साथ कक्षा 10वीं व 12वीं कक्षा के परिणाम जारी किए। छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 8 लाख से अधिक छात्रों के लिए परिणाम घोषित किया। बता दें, 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए परीक्षा का आयोजन 2 मार्च 2023 से 24 मार्च 2023 तक किया था जबकि 12वीं कक्षा के छात्रों का आयोजन 1 मार्च 2023 से 31 मार्च 2023 तक किया गया था। छत्तीसगढ़ बोर्ड 2023 की परीक्षाएं मार्च महीने में हुई थीं।

छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट जारी! देखें टॉपर

  • Chhattisgarh Board CGBSE Results 2023 की घोषणा हो गई है।
  • 10वीं 12वीं दोनों कक्षा की परीक्षा के लिए CGBSE रिजल्ट 2023 आउट हो गया है!
  • राहुल यादव ने कक्षा 10वीं के परिणाम में टॉप किया है और विधि भोसले ने 12वीं में पहला स्थान पाया है।

बोर्ड ने छात्रों को सीजीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम 2023 के पुनर्मूल्यांकन और रीचेकिंग के लिए आवेदन करने की अनुमति दी है। सभी छात्र जो अपने स्कोर से संतुष्ट नहीं हैं, वे इस प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो असफल हुए हैं, वे इम्प्रूवमेंट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article