एजुकेशन

EXCLUSIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं में किसान की बेटी होनीषा ने लहराया परचम, बनना चाहती हैं IAS

CG, CGBSE Board 10th Result 2024 Toppers cbse.gov.in, cbseresults.nic.in Honisha: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं के रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हुई है। इस बार पूरे प्रदेश में सेकेंड रैंक लाने वाली होनीषा की चर्चा हर तरफ है। गरियाबंद की रहने वाली होनीषा ने पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। होनीषा को कक्षा 10वीं में 600 में से 593 अंक प्राप्त हुए हैं।

Image

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की सेकेंड टॉपर होनीषा

Photo : Times Now Digital

CG Board 10th Topper 2024 Honisha Rank 2: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं में कुल 75.61% फीसदी छात्र पास हुए हैं। इस साल 10वीं में लड़कियों ने शानदार रिजल्ट किया है। लड़कियों का रिजल्ट 79.35 फीसदी रहा है। वहीं, लड़कों का रिजल्ट 71.92 फीसदी रहा है। छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं के रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हुई है। इस बार पूरे प्रदेश में सेकेंड रैंक लाने वाली होनीषा की चर्चा हर तरफ है।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षा में गरियाबंद की रहने वाली होनीषा ने पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। होनीषा को कक्षा 10वीं में 600 में से 593 अंक प्राप्त हुए हैं। पूरे प्रदेश में सेकेंड टॉपर बनने वाली होनीषा के पिता पेशे से एक किसान हैं। बेटी की इस सफलता के बाद बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Chhattisgarh Board 10th Topper Honisha को रैंक 2

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षा में गरियाबंद के करीब गांव की रहने वाली होनीषा ने पूरे प्रदेश में सेकेंड रैंक हासिल किया है। होनीषा को 10वीं की परीक्षा में 600 में से 593 अंक प्राप्त हुआ है। होनीषा ने 98.8 फीसदी अंक किया है। उनके रिजल्ट के बाद से ही बढ़ाई देने वालों की भीड़ लगी हुई है। उनके पिता बताते हैं कि जब रिजल्ट आया तब वो खेत में मजदूरी कर रहे थें।

Times Now Navbharat से खास बातचीत में होनीषा ने बताया कि उनको बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि उनका रिजल्ट इतना शानदार होगा। वहीं, उनके पिता नोहेश्वर साहू का कहना है कि बेटी की सफलता पर विश्वास कर पाना मुश्किल है। होनीषा का सपना IAS बनने का है। वो आगे साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई करना चाहती हैं।

CG Board 10th Toppers List: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं के टॉपर्स

रैंकछात्र का नामप्राप्त अंकप्रतिशत
रैंक 1सिमरन शब्बा597 अंक99.5 फीसदी
रैंक 2होनीषा593 अंक98.8 फीसदी
रैंक 3श्रेयांश कुमार यादव590 अंक98.3 फीसदी
रैंक 4राहुल गंजीर589 अंक98.17 फीसदी
रैंक 4डाली साहू589 अंक98.17 फीसदी
रैंक 4अनिष्का सिंह ठाकुर589 अंक98.17 फीसदी
रैंक 4अर्पिता कुजुर589 अंक98.17 फीसदी
छत्तीसगढ़ बोर्ड सीजीबीएसई 10वीं रिजल्ट इस वर्ष 75.64 फीसदी रहा। यह पिछले वर्ष से .56 फीसदी अधिक रहा। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का परिणाम 75.61 प्रतिशत रहा। इसमें 79.35 लड़कियां सफल रही जबकि लड़कों का प्रतिशत 71.12 रहा। 3,45,686 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।
Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!