CGBSE Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2024 without Internet: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज यानी 9 मई 2025 को जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में छात्र अब अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं। मार्कशीट चेक करने के लिए छात्रों को Chhattisgarh Board की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में इस साल कुल 6 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। इसमें 10वीं में 342511 छात्र और 12वीं में 254906 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। सभी छात्रों का रिजल्ट एक साथ जारी कर दिया गया है। ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट के क्रैश होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र नीचे बताए आसान तरीके को अपना सकते हैं।
CGBSE CG Board Result 2024 on Digilocker
- Digilocker पर रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर जाते ही पहले Result Updates के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद Check CGBSE Chhattisgarh Board Annual Result के लिंक पर क्लिक करें।
- CG Board X and XII के आगे दिए लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ से लॉगिन करें।
- लॉगिन करते रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Chhattisgarh Board Result 2024 by SMS
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट छात्र SMS के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्र सबसे पहले SMS बॉक्स में जाएं। अब एसएमएस पर रिजल्ट चेक करने के लिए आपको CG10 या CG12 स्पेस Roll Number टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। एसएमएस भेजने के कुछ मिनटों बाद ही रिजल्ट आपको मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।CG Board 10th 12th Original Marksheet: कैसे मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट?
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जारी होगा। हालांकि, छात्र वेबसाइट से सिर्फ ई-मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, छात्रों को उनकी ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से प्राप्त होगी। स्कूल में रिजल्ट जारी होने के बाद प्रधानाध्यापक के हस्ताक्षर के बाद इसे हासिल कर सकते हैं।
