एजुकेशन

Chennai School Holiday: चेन्नई में स्कूल बंद की घोषणा, जानें अब किस दिन खुलेंगे

Chennai School Holiday Announced: चेन्नई के स्कूलों को बंद की घोषणा कर दी गई है। हालांकि यह घोषणा कल ही कर दी गई थी, छात्र यहां से देख सकेंगे कि शहर के स्कूल कब तक खुलेंगे।

Image

चेन्नई में स्कूल बंद की घोषणा

Chennai School Holiday Due to Heavy Rain: चेन्नई के स्कूलों को बंद की घोषणा कर दी गई है। हालांकि यह घोषणा कल ही कर दी गई थी, स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, केवल चेन्नई में आज 30 नवंबर, 2023 को स्कूल बंद हैं। छात्र यहां से देख सकेंगे कि शहर के स्कूल कब तक खुलेंगे।

चेन्नई शहर और तमिलनाडु जिलों के कुछ हिस्सों में 29 नवंबर की शाम से भारी बारिश और जलभराव हो रहा है। सड़कों पर पानी भर जाने का दृश्य सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। इसके बाद स्कूल विभागों को सलाह दी गई वे 30 नवंबर को शहर में स्कूल बंद होने पर ध्यान दें।

1 दिसंबर को स्कूल बंद

रिपोर्टों के अनुसार चेन्नई, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम और तिरुवल्लूर जिलों में भारी बारिश हो रही है और यदि यह बारिश लगातर होती रही या जलभराव की स्थिति बनी रही, तो 1 दिसंबर को भी स्कूल बंद की जानकारी आ सकती है।

भारी बारिश के कारण लोगों को यातायात और जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार, 27 नवंबर, 2023 को अगले कई दिनों तक के लिए चेन्नई के कुछ इलाकों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की थी।

5 दिसंबर तक रहेगा मौसम बेहाल

चेन्नई के कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिली है। पिछले तीन-चार दिनों से शहर में बेमौसम बारिश का दौर जारी है। 5 दिसंबर तक शहर में हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। ऐसे में टाइम्स नाव नवभारत डिजिटल लगातार इन अपडेट को आप तक पहुंचाता रहेगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article