Cheapest Medical college in India for MBBS: डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए NEET परीक्षा पास करना पहला बड़ा कदम होता है। इसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए उन्हें मेडिकल कॉलेज आवंटित किए जाते हैं। कई निजी मेडिकल कॉलेजों की फीस काफी ज्यादा होती है, लेकिन भारत में एक ऐसा प्रतिष्ठित संस्थान भी है जहां बहुत ही कम खर्च में एमबीबीएस की पढ़ाई संभव है।
अगर आप मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो देश के शीर्ष संस्थानों में प्रवेश पाना हर छात्र का लक्ष्य होता है। इसी कॉन्सेप्ट में नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) द्वारा जारी सूची में भारत के प्रमुख मेडिकल कॉलेजों की जानकारी दी गई है।
भारत का सबसे सस्ता मेडिकल कॉलेज
इस सूची में All India Institute of Medical Sciences (एम्स, नई दिल्ली) को मेडिकल श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त है, जबकि ओवरऑल रैंकिंग में भी यह शीर्ष संस्थानों में शामिल है।

NIRF 2025 के अनुसार, देखें टॉप 5 मेडिकल कॉलेज
देश का सबसे सस्ता मेडिकल कॉलेज
एम्स दिल्ली को देश का सबसे किफायती मेडिकल कॉलेज माना जाता है। यहां एमबीबीएस कोर्स की वार्षिक फीस लगभग 1628 रुपये के आसपास होती है, जिसमें ट्यूशन और अन्य शैक्षणिक शुल्क शामिल होते हैं। हालांकि, हॉस्टल और मेस का खर्च अलग से देना होता है।
एम्स में एमबीबीएस में प्रवेश पाने के लिए छात्रों को NEET-UG परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने होते हैं, जिसके आधार पर उन्हें सीट मिलती है।
नई दिल्ली में स्थित इस संस्थान की स्थापना 1956 में हुई थी। इसकी आधारशिला 4 अप्रैल 1952 को रखी गई थी और बाद में संसद के एक अधिनियम के तहत इसे एक स्वायत्त संस्थान का दर्जा दिया गया। आज यह संस्थान लगभग 70 वर्षों से चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
