एजुकेशन

CG TET Result 2022 Declared: जारी हुआ सीजी टीईटी परीक्षा का रिजल्ट, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 03:54 PM IST

CG TET Result 2022 Out, CG TET 2022 Result, vyapam.cgstate.gov.in: छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर ने छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीजी टीईटी (CG TET) परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जारी कर दिया है। परीक्षा 18 सितंबर को दो पाली में हुई थी। जिसमें, केवल 5.49 लाख अभ्यर्थी ही शामिल हुए थे।

Image

सीजी टीईटी का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान पीटीआई परीक्षा के नतीजे घोषित
  • rsmssb.rajasthan.gov.in पर करें चेक
  • सितंबर में हुई थी परीक्षा

Sarkari Result 2022, CG TET Result 2023 Declared, vyapam.cgstate.gov.in: छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर ने छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीजी टीईटी (CG TET) परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने सीजी टीईटी परीक्षा 2022 में भाग लिया था, वह अब आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

CG TET 2022 Date: कब हुई थी परीक्षा?

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर को किया गया था। प्रथम पाली में कक्षा 1 से 5 तक अध्यापन पात्रता के लिए परीक्षा 9:30 बजे से 12:15 बजे तक और दूसरी पाली में कक्षा 6 से 8 तक के लिए पात्रता ‌परीक्षा 2 बजे से 4:45 बजे तक हुई थी। ‌

CG TET Result 2022: वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट

सीजी टीईटी परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी 6 अक्टूबर को जारी की गई थी और अभ्यर्थियों को 12 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था। प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद 21 अक्टूबर को रिजल्ट घोषित किया गया है। ‌ अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपने नतीजे देख सकते हैं।

How to download CG TET Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें सीजी टीईटी रिजल्ट 2022

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर 'Result and Merit List' के टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद 'शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET22)-2022 के Final Answer' के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर पेपर I या पेपर II के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अभ्यर्थी सीजी टीईटी रिजल्ट 2022 चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

CG TET 2022 Result: इतने अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल सीजी टीईटी पेपर I के लिए 4,16,927 और पेपर II के लिए 3,64,038 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि, परीक्षा में केवल 5.49 लाख अभ्यर्थी ही शामिल हुए थे। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article