CG Police Constable Physical Test Date 2024: छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेल की भर्ती परीक्षा में शामल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल के 5967 पदों पर भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट की डेट घोषित कर (CG Police Constable Physical Test 2024 Date) दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाकर परीक्षा की तारीख चेक कर (CG Police Constable Physical Test) सकते हैं।
CG Police Constable Exam Date: कब होगा फिजिकल टेस्ट
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल का फिजिकल टेस्ट 16 नवंबर को होगा। परीक्षाएं राज्य के रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, रायगढ़, कोंडागांव और सूरजपुर में होगी। शारीरिक परीक्षण में सफल होने वाले उम्मीदवार को लिखित परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे।
CG Police Constable Admit Card: छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल के लिए एडमिट कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नवंबर के पहले सप्ताह तक छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल के फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
- सबसे पहले cgpolice.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CG Chhattisgarh Police Constable Admit Card 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
CG Police Constable Physical Test: कितने मार्क्स का होगा फिजिकल टेस्ट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल का फिजिकल टेस्ट 100 मार्क्स का होगा। जिसमें लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक 100 मीटर दौड़ और 800 मीटर दौड़ शामिल होगा। यहां पुरुष उम्मीदवारों का लंबाई कम से कम 168 सेमी होनी चाहिए। जबकि महिला अभ्यर्थियों की लंबाई कम से कम 158 सेमी होनी चाहिए।
