Central Railway Apprentice Recruitment 2025: रेलवे में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Central Railway Apprentice Recruitment 2025) खबर है। रेलवे भर्ती सेल (RRC) ने सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती (Central Railway Apprentice Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 2418 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 12 अगस्त को लिंक एक्टिव किया गया था। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 11 सितंबर 2025 है। यहा आप सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
Central Railway Apprentice Recruitment 2025 Qualification: क्वालिफिकेशन
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% मार्क्स के साथ 10वीं पास
- नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग या स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट अनिवार्य है।
Central Railway Apprentice Recruitment 2025 Age Limit: आयु सीमा
- न्यूनतम आयु - 15 वर्ष
- अधिकतम आयु - 24 वर्ष
- ओबीसी उम्मीदवारों के लिए - अधिकतम आयु में 3 वर्ष की छूट
- एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए - अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट
Central Railway Apprentice Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrccr.com पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RRC CR Apprentice Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Registration करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद Application Form पूरा भरें।
- यहां अपना आवेदन शुल्क जमा करें।
- अब अपने सभी आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलो करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
Central Railway Apprentice Recruiment: आवेदन शुल्क
सेंट्रल रेलवे के अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए अनारक्षि वर्ग (General Category), ओबीसी, और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। इसके अलावा अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), ईडब्ल्यूएस (EWS), पीडब्ल्यूडी (PWD) व महिला वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
Central Railway Apprentice Selection Process: सेलेक्शन प्रोसेस
यहां अप्रेंटिस के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन 10वीं व आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाता है। इसी के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। यहां सफल होने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है।
