एजुकेशन

CDAC C-CAT Admit Card 2024 cdac.in पर हुए जारी, जानें कब है परीक्षा, व क्या होगा पैटर्न

CDAC C-CAT Admit Card 2024: सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग ने आज, 2 जुलाई को CDAC C-CAT 2024 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था वे यहां दिए लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं साथ ही परीक्षा की तिथि देखें

Image

CDAC C-CAT एडमिट कार्ड 2024 जारी

CDAC C-CAT Admit Card 2024: सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग ने आज, 2 जुलाई को आखिरकार उन लोगों का इंतजार खत्म कर दिया जो CDAC C-CAT Admit Card 2024 Download करने का इंतजार कर रहे थे। CDAC C-CAT Admit Card 2024 cdac.in पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था वे यहां दिए लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं साथ ही CDAC C-CAT Exam Date भी देख सकते हैंं।

C-CAT 2024 एडमिट कार्ड एक्सेस करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। देखें CDAC C-CAT Admit Card 2024 Download करने का तरीका

एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पता, व्यक्तिगत विवरण, परीक्षा तिथि, समय, परीक्षा-दिन के दिशा-निर्देश और बहुत कुछ शामिल है।

CDAC C-CAT Admit Card 2024 How to Download, एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • CDAC C-CAT एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
  • CDAC C-CAT Website cdac.in पर जाएं।
  • CDAC C-CAT Admit Card 2024 Download Link पर क्लिक करें।
  • यहां लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें, जिसमें फॉर्म नंबर और पासवर्ड है।
  • CDAC C-CAT Hall Ticket 2024 स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • CDAC C-CAT Admit Card 2024 Download करें और प्रिंट करें।

CDAC C-CAT Exam Date 2024, कब है परीक्षा

पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा प्रोग्राम में एडमिशन के लिए CDAC C-CAT 6 और 7 जुलाई को ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा को तीन सेक्शन में विभाजित किया गया है- सेक्शन A, सेक्शन B और सेक्शन C

CDAC C-CAT Exam Pattern in Hindi

  • प्रत्येक सेक्शन एक घंटे का होगा।
  • प्रत्येक सेक्शन दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा
  • इसमें 50 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक तीन अंकों का होगा।

उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में अपना CDAC C-CAT एडमिट कार्ड 2024 और एक वैध फोटो आईडी लाना होगा। जुलाई में परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार अगस्त 2024 बैच के लिए CDAC के PG डिप्लोमा प्रोग्राम में प्रवेश के लिए मान्य होंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article