एजुकेशन

CBSE CTET Result 2023: यहां से डाउनलोड करें सीबीएसई सीटीईटी रिजल्ट, जानें कब तक होगा जारी

CBSE CTET Result 2023, CTET Paper I and II Result 2023 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक से अपने नतीजे देख सकेंगे।

Image

CBSE CTET Result 2023

Photo : iStock

CBSE CTET Result 2023, CTET Paper I and II Result 2023 Date: सीबीएसई सीटीईटी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर अपना रिजल्ट (CTET Result 2023) चेक कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

CBSE CTET Result 2023 Date: सीटीईटी रिजल्ट का इंतजार

सीटीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इस साल यह परीक्षा 20 अगस्त को सुबह 9.30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंर-की 15 सितंबर को जारी की गई। इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

CTET Result 2023 Date: कब तक आएगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीटीईटी रिजल्ट की घोषणा सितबंर के आखिरी सप्ताह में कर दी जाएगी। इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। वहीं, एसससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी को 55 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।

How to Download CTET Result 2023

  • सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • फिर सीटीईटी रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी सीटीईटी रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE CTET Result 2023: लाइफटाइम वैलिडिटी

सीटीईटी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी सरकारी स्कूलों में शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए योग्य माने जाते हैं। सीटीईटी सर्टिफिकेट की वैलिडिटी भी अब लाइफटाइम के लिए कर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!