कब तक रिलीज होगा CTET परीक्षा परिणाम? जानें सीटेट रिजल्ट पर आया लेटेस्ट अपडेट
कब तक रिलीज होगा CTET परीक्षा परिणाम? जानें सीटेट रिजल्ट पर आया लेटेस्ट अपडेट
CTET Answer Key 2023 Paper 1 and 2 Direct Link
CBSE CTET Answer Key 2023 को ctet.nic.in पर जारी किया गया है। अब उम्मीदवारों के पास आपत्ति करने का मौका है, यदि उन्हें किसी सवाल में संदेह है तो वे आपत्ति दर्ज कर सकते हैं, जिसके बाद सीबीएसई उन आपत्त्यिों पर विचार करेगा और दोबारा से फाइनल आंसर की जारी करेगा। बता दें, सीटेट फाइनल आंसर की और रिजल्ट में ज्यादा दिनों का फर्क नहीं होगा, इसलिए लेटेस्ट अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।
आपत्ति विंडो लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय है। यदि कोई उम्मीदवार किसी भी उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं है, तो उन्हें वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा। प्रश्न का चयन करें और आपत्ति उठाएं। आपत्तियां उठाने या उत्तर कुंजी को चुनौती देने की अंतिम तिथि 17 फरवरी, 2023 तक है। चुनौती दिए गए प्रति प्रश्न के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क के रूप में 1000 रुपये की फीस का भुगतान करना होगा।
