CBSE 10th, 12th Compartment Exam 2023, CBSE Practical Exam 2023 Date: सीबीएसई परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं व 12वीं प्रैक्टिकल कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। अगर आपने भी सीबीएसई प्रैक्टिकल कंपार्टमेंट एग्जाम 2023 के लिए आवेदन किया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबासइट cbse.gov.in पर परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी इस पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE Practical Exam 2023: कब होगी प्रैक्टिकल परीक्षा
बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कक्षा 10वीं व 12वीं प्रैक्टिकल के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 6 जुलाई से 20 जुलाई तक किया जाएगा। सीबीएसई हाईस्कूल और इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा में 33 प्रतिशत से कम अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स के लिए यह कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी। हालांकि, इसमें भी पासिंग मार्क्स न मिलने पर स्टूडेंट्स को फेल घोषित कर दिया जाएगा।
CBSE Supplementary Exam 2023: किसके लिए कहां होगी परीक्षा
सीबीएसई के रेगुलर स्टूडेंट्स के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन संबंधित स्कूल में ही किया जाएगा। वहीं, प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए यह परीक्षा थ्योरी एग्जाम के लिए तय किए गए केंद्र पर ही होगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन स्टेप्स के जरिए नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download CBSE Supplementary Exam 2023 Notice
- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर Guidelines for conducting Practical Examinations with the Supplementary Examination 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE Board Exam 2023: कब जारी हुए नतीजे
सीबीएसई 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 21 मार्च तक किया गया। जबकि, 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 5 2023 तक हुई। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे 12 मई को जारी किए गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
