एजुकेशन

CBSE Class 12th Result 2024: मई में इस तारीख तक जारी होगा सीबीएसई 12वीं रिजल्ट, जानें पासिंग मार्क्स

CBSE Class 12th Result 2024: सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स रोल नंबर दर्ज करके सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2024 चेक कर सकेंगे।

Image

CBSE Class 12th Result 2024

CBSE Class 12th Result 2024, CBSE 12th Result 2024 Kab Aayega Date: सीबीएसई 12वीं परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (CBSE Class 12th Result 2024) जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी है, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

CBSE Class 12th Result 2024: सीबीएसई एग्जाम की डेट

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हुई थी। सीबीएसई 10वीं परीक्षा का आयोजन 13 मार्च तक किया गया। वहीं, 12वीं की परीक्षा 2 अप्रैल तक सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। चूंकि 12वीं बोर्ड परीक्षा भी खत्म होने वाली है, ऐसे में स्टूडेंट्स के मन में सवाल है कि आखिर 12वीं के नतीजे कब तक जारी होंगे।

CBSE 12th Result 2024 Date: मई में जारी होगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीएसई 12वीं परीक्षा का रिजल्ट मई में जारी कर दिया जाएगा। दरअसल, बीते साल भी 12वीं के नतीजे 12 मई को घोषित किए गए थे। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि इस साल भी मई के पहले या दूसरे सप्ताह में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

How to check CBSE 12th Result 2024

  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • फिर सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड क सकते हैं।

CBSE 10th 12th Result 2024: कितना होगा पासिंग मार्क्स

सीबीएसई 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में इस साल भारत और विदेश के 26 देशों में कुल 39 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होता है। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article