CBSE Class 12th Compartment Result Date 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट 2025 जल्द ही घोषित कर सकता है। अपने परीक्षा परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in पर जाकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। अपेक्षित तिथि, समय, डाउनलोड करने के निर्देश और अन्य विवरण देखें।
जिन छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे रोल नंबर तैयार रखें, क्योंकि CBSE Class 12 Compartment Result 2025 Date कभी भी आ सकती है। एक बार जारी होने के बाद cbse.gov.in से रिजल्ट देख सकेंगे।
सीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के परिणाम कब घोषित होंगे?
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, परिणाम अगस्त के पहले सप्ताह में घोषित होने की उम्मीद है। हालांकि, CBSE Class 12th Compartment Result Date 2025 पर कोई अपडेट नहीं आया है।
कब हुई थी परीक्षा
बोर्ड ने 15 जुलाई 2025 को एक ही दिन में सभी विषयों को कवर करते हुए सीबीएसई कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की थी। मूल्यांकन प्रक्रिया कथित तौर पर जारी है। इस वर्ष, लगभग 1.29 लाख छात्रों ने कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा दी थी। वार्षिक परीक्षा के परिणाम 13 मई 2013 को घोषित किए गए थे, जिसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.39 प्रतिशत रहा।
सीबीएसई कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम कैसे देख सकेंगे?
- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- 'Senior School Certificate Compartment Exam Results 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और सुरक्षा पिन दर्ज करना होगा।
- अपनी मार्कशीट देखने और डाउनलोड करने के लिए 'सबमिट' पर क्लिक करें।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रवेश पत्र संभाल कर रखें और अपनी मार्कशीट पर दिए गए सभी विवरणों को सत्यापित करें। डिजिटल मार्कशीट अनंतिम होगी। संबंधित स्कूलों द्वारा मूल मार्कशीट नियत समय पर जारी की जाएंगी।
