एजुकेशन

CBSE Class 12 English Exam Analysis 2025: ऐसा रहा सीबीएसई 12वीं अंग्रेजी का पेपर, यहां देखें पेपर एनालिसिस

CBSE Class 12 English Exam Analysis 2025: सीबीएसई 12वीं इंग्लिश विषय का पेपर आज यानी 11 मार्च को आयोजित किया गया। यह परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हुई, जिसमें छात्रों को सुबह 10:15 बजे से 15 मिनट का अतिरिक्त पढ़ने का समय मिला।

Image

CBSE Class 12 English Exam Analysis 2025

CBSE Class 12 English Exam Analysis 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 12वीं इंग्लिश विषय का पेपर आज यानी 11 मार्च को आयोजित किया गया। यह परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हुई, जिसमें छात्रों को सुबह 10:15 बजे से 15 मिनट का अतिरिक्त पढ़ने का समय मिला। स्टूडेंट्स के मुताबिक, इस बार का पेपर को बैलेंस्ड और मैनेजेबल था। यह बोर्ड द्वारा जारी किए गए सैंपल पेपर के अनुरूप था।

सीबीएसई कक्षा 12 की अंग्रेजी परीक्षा को तीन सेक्शन - रीडिंग, राइटिंग और लिटरेचर में विभाजित किया गया था-जिसे छात्रों की समझ, रचनात्मकता और एनालिटिकल स्किल्स का टेस्ट करने के लिए डिजाइन किया गया था। सेक्शन ए से 22 अंक के सवाल, सेक्शन बी से 18 और सेक्शन सी से 40 अंक के सवाल थे और इन सवालों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया गया। बता दें कि सीबीएसई 12वीं अंग्रेजी परीक्षा में कोई प्रैक्टिकल नहीं होता।

सीबीएसई 12वीं अंग्रेजी की परीक्षा को लेकर कुछ मिश्रित प्रतिक्रियाएं रहीं। हालांकि, अधिकांश छात्रों ने इसे संतुलित पाया। सवाल मुख्य रूप से सीबीएसई के दिशा-निर्देशों पर आधारित थे। लंबे उत्तर वाले प्रश्न सीधे और छोटे उत्तर वाले प्रश्न थोड़े पेचीदा थे। यदि छात्र एनसीईआरटी की किताब अच्छी तरह पढ़ते हैं तो वह अच्छा स्कोर कर सकते हैं। स्टूडेंट्स ने रीडिंग की समझ सेक्शन को मध्यम रूप से कठिन पाया है। हालांकि, लिटरेचर सेक्शन ने कुछ लोगों के लिए एक चुनौती पेश की। जबकि पैसेज और कविता सेक्शन के प्रश्नों को अनुमानित माना, कुछ छात्रों ने लंबे उत्तर वाले प्रश्नों को ज्यादा समय लेने वाला पाया।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article