एजुकेशन

CBSE Class 10th 12th Admit Card 2026: जारी होने वाला है सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का एडमिट कार्ड, cbse.gov.in पर कर सकेंगे डाउनलोड

CBSE Class 10th 12th Admit Card 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन किसी भी वक्त कक्षा 10वीं 12वीं का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। यहां स्कूल के प्रधानाचार्य अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज कर डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

CBSE Class 10th 12th Admit Card 2026: यहां डाउनलोड करें सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का एडमिट कार्ड

CBSE Class 10th 12th Admit Card 2026: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षाओं में अब गिनती के दिन (CBSE Class 10th Admit Card) बाकी हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किसी भी वक्त बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। बीते वर्ष कक्षा 10वीं 12वीं का एडमिट कार्ड 3 फरवरी को जारी किया गया था। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि इस बार भी 5 फरवरी तक प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद स्कूल आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपने छात्रों का प्रवेस पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यहां स्कूल के प्रधानाचार्य अपना लॉगिन आईडी पासवर्ड दर्ज करना होगा।

CBSE Class 10th 12th Exam Date 2026: कब होगी सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा

बता दें CBSE Board 10th 12th की परीक्षाएं 17 फरवरी से आयोजित की जाएंगी। 10वीं की परीक्षाएं 11 मार्च तक चलेंगी, जबकि 12वीं की परीक्षा 10 अप्रैल 2026 तक निर्धारित है। इसके लिए कुल 42 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया है। जिसमें 10वीं के कुल 24.12 लाख और 12वीं के 17.88 लाख छात्र शामिल हैं। परीक्षाएं देशभर के कुल 7800 एग्जाम सेंटर्स पर निर्धारित होंगी। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद स्कूल नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

CBSE Class 10th 12th Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले cbse.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CBSE Class 10th 12th Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • अब स्कूल को अपना लॉगिन आईडी पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

CBSE Class 12th Admit Card 2026: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. छात्र का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रोल नंबर
  4. स्कूल का नाम
  5. स्कूल कोड
  6. परीक्षा का समय
  7. परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का समय
  8. परीक्षा केंद्र का नाम
  9. परीक्षा केंद्र का पता
  10. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  11. हस्ताक्षर

CBSE Board Admit Card 2026: इस बात का ध्यान रखें

यदि किसी छात्र के एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो तुरंत अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या क्लास टीचर से संपर्क करें। इसमें तुरंत करेक्शन कर आपको उपलब्ध करवाया जाएगा। साथ ही ध्यान रहे बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ स्कूल आईडी कार्ड ले जाना ना भूलें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article