एजुकेशन

CBSE 10th Result 2026: क्या अप्रैल में ही आ जाएगा रिजल्ट? फेल हुए छात्र मई में दे सकेंगे दोबारा बोर्ड परीक्षा

CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट अप्रैल में आने में जारी होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस संबंध में बोर्ड ने कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मई में होने वाली दूसरी बोर्ड परीक्षा को देखते हुए संभावना है कि बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पहले जारी कर सकता है।

Image

क्या अप्रैल में ही आ जाएगा ,सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट

CBSE 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच किया गया था। जबकि 12वीं बोर्ड परीक्षा की शुरुआत 17 फरवरी से हुई थी और अंतिम परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा को संपन्न हुए अब कुछ समय हो गया है। कॉपियों का मूल्यांकन भी शुरू हो गया है। उम्मीद की जा रही है कि 10वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट की घोषणा अप्रैल महीने में की जा सकती है। हालांकि आधिकारिक तौर पर रिजल्ट को लेकर कोई जानकारी जारी नहीं की गई है। लेकिन माना जा रहा है कि इस बार जल्द रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं। कई वजहों से कहा जा रहा है कि बोर्ड द्वारा रिजल्ट की जल्द घोषणा की जाएगी।

दूसरी बोर्ड परीक्षा के चलते हो सकता है रिजल्ट पहले जारी

सीबीएसई द्वारा इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन दो बार किया जाएगा। दूसरे चरण की बोर्ड परीक्षा का आयोजन मई महीने में किया जाएगा। इसे देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि 10वीं के रिजल्ट की घोषणा अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक की जा सकती है।

हालांकि सीबीएसई द्वारा पहले 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा की जाती है। लेकिन इस बार ऐसा लग रहा है कि पॉलिसी में बदलाव कर इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट पहले जारी किए जा सकते हैं। ताकि दूसरे चरण की बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों को तैयारी करने का समय मिल सके।

कहां से करें रिजल्ट चेक

सीबीएसई बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in, cbse.nic.in और cbse.gov.in के साथ डिजीलॉकर से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए कितने अंकों की जरूरत

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता है। किसी भी विषय में इससे कम अंक प्राप्त करने पर छात्रों को उस विषय में फेल माना जाएगा। एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का अवसर मिलेगा, ताकि वह अंक सुधार सकें और साल भर की मेहनत बचा सकें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article