एजुकेशन

CBSE Result 2026: दोनों बोर्ड परीक्षा पास करने के बाद ही मिलेगा पासिंग सर्टिफिकेट, सीबीएसई 10वीं के छात्र जान लें यह जरूरी नियम

सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2025 26 में 10वीं की बोर्ड परीक्षा को दो बार आयोजित करने की व्यवस्था शुरू की थी। लेकिन इस व्यवस्था के साथ कई नियम भी है, जिसमें से एक दूसरी परीक्षा को देने को लेकर है और दूसरा पासिंग सर्टिफिकेट के लिए है। इन दोनों नियमों के बारे में छात्रों को आवश्यक रूप से जानना जरूरी है।

Image

दोनों बोर्ड परीक्षा पास करने के बाद ही मिलेगा पासिंग सर्टिफिकेट

CBSE Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हाल ही में यानी शैक्षणिक सत्र 2025 26 की बोर्ड परीक्षा देने वाले 10वीं के छात्रों के पासिंग सर्टिफिकेट को लेकर एक जरूरी नियम के बारे में बताया है। इस नियम में यह बताया गया है कि किस छात्र को पासिंग सर्टिफिकेट दिया जाएगा। हालांकि पहली बोर्ड परीक्षा के बाद छात्रों को मार्कशीट दे दी जाएगी। ताकि उन्हें अगली क्लास में प्रवेश प्राप्त करने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। लेकिन आपको बता दें कि दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने को लेकर भी सीबीएसई के अलग नियम है, जिनके बारे में छात्रों को जानना जरूरी है, नहीं तो उन्हें आगे स्कोर सुधारने का मौका नहीं मिल पाएगा।

दो बार बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था

सीबीएसई ने 2025 26 में 10वीं के छात्रों के लिए साल में दो बार बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था शुरू की है। इसके अनुसार, पहली बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को अपने अंकों को सुधारने एक और मौका देने के लिए दूसरी बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

कौन शामिल हो सकता है दूसरी बोर्ड परीक्षा में

भले ही सीबीएसई ने छात्रों को दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होकर अपने अंक सुधारने का मौका दिया है। लेकिन इसके लिए भी एक नियम है। हर छात्र दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो सकता है। केवल वही छात्र सीबीएसई द्वारा आयोजित की गई दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने पहली बोर्ड परीक्षा में सभी विषयों को अटेम्प्ट किया हो।

कैसे जारी किया जाएगा पासिंग सर्टिफिकेट

जानकारी के लिए बता दें कि दोनों मुख्य परीक्षाओं को पास करने वाले छात्र को ही पासिंग सर्टिफिकेट दिया जाएगा। अगर छात्र ने दोनों मुख्य परीक्षा में से एक भी नहीं दी है तो उसे पासिंग सर्टिफिकेट इशू नहीं किया जाएगा। बोर्ड ने बताया कि इस तरह का निर्णय इसलिए लिया गया है काकि शैक्षणिक भविष्य में उनका प्रवेश सुचारू रूप से हो पाए। उन्हें किसी प्रकार की बाधा का सामना न करना पड़े।

पहली परीक्षा के बाद कहां से मिलेगी मार्कशीट

बता दें कि सीबीएसई 10वीं पहली बोर्ड परीक्षा देने के बाद छात्रों को उनकी मार्कशीट डिजिलॉकर पर मिलेगी। जिसके आधार पर वह 11वीं क्लास में प्रवेश प्राप्त कर पाएंगे। लेकिन छात्रों को उनका पासिंग सर्टिफिकेट दूसरी बोर्ड परीक्षा के बाद ही दिया जाएगा। दूसरी बोर्ड परीक्षा की समाप्ति के बाद छात्र अपना पासिंग सर्टिफिकेट भी डिजिलॉकर के माध्यम से डाउनलोड कर पाएंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article