एजुकेशन

CBSE Class 10th Exam Pattern 2026: सीबीएसई कक्षा 10वीं एग्जाम पैटर्न में बड़ा बदलाव, गलत सेक्शन में लिखा उत्तर तो नहीं मिलेंगे मार्क्स

CBSE Class 10th Exam Pattern 2026 Change: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने कक्षा 10वीं के एग्जाम पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। अब साइंस और सोशल साइंस की परीक्षा में छात्रों को उत्तर पुस्तिका को अलग अलग सेक्शन में बांटकर आंसर लिखना होगा।

Image

CBSE Class 10th Exam Pattern 2026 Change: सीबीएसई कक्षा 10वीं एग्जाम पैटर्न में बड़ा बदलाव

CBSE Class 10th Exam Pattern 2026, CBSE Class 10th Science, Social Science Exam Pattern 2026: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं एग्जाम पैटर्न में बड़ा बदलाव (CBSE Class 10th Exam Pattern) किया है। अब विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में छात्रों को उत्तर पुस्तिका को अलग अलग सेक्शन में बांटकर आंसर लिखना होगा। यदि किसी और सेक्शन का उत्तर किसी और सेक्शन में लिखते हैं तो आंसर का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। बता दें यह कदम पिछले वर्ष मूल्यांकन संबंधी बार बार सामने आई समस्याओं के बाद उठाया गया है, जिनमें छात्रों ने अनजाने में विभिन्न विषयों के उत्तरों को मिला दिया था, जिससे अंकों की कटौती हुई थी। साथ ही आंसर शीट चेक करते समय काफी दिक्कत हुई थी।

CBSE Class 10th Exam Pattern: ऐसे आंसर पर नहीं मिलेंगे मार्क्स

सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा 2025-26 के पास आने के साथ यह स्पष्ट किया है कि परीक्षक निर्धारित सेक्शन के बाहर लिखे गए आंसर का मूल्यांकन नहीं करेंगे, भले ही यह तथ्यात्मक रूप से सही हों। साथ ही बोर्ड ने विद्यालयों को निर्देश दिया है कि वह क्लास टेस्ट व प्री बोर्ड परीक्षाओं के माध्यम से छात्रों को नए प्रारूप से परिचित कराएं।

CBSE Class 10th Science, Social Science 2026: सेक्शन वाइज प्रश्न पत्र

बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक यहां प्रश्न पत्र को तीन (03) खंडों सेक्शन A,सेक्शन B और सेक्शन C में विभाजित किया गया है। सेक्शन A में बायोलॉजी, सेक्शन B में केमिस्ट्री और सेक्शन C में फिजिक्स है। इसी प्रकार सोशल साइंस के क्वेश्चन पेपर को चार (04) खंडों सेक्शन A, सेक्शन B, सेक्शन C और सेक्शन D में विभाजित किया गया है। यहां खंड-क इतिहास है, खंड-ख भूगोल है, खंड-ग राजनीति विज्ञान है

और खंड-ग अर्थशास्त्र है।

CBSE Class 10 Exam Pattern Change: स्टूडेंट्स इस बात का रखें ध्यान

  • विद्यार्थी उत्तर लिखने के लिए आंसर शीट को 3 सेक्शन में और सामाजिक विज्ञान में 4 सेक्शन में विभाजित करें।
  • प्रश्नों के उत्तर केवल संबंधित सेक्सन के लिए निर्धारित स्थान पर ही लिखें।
  • किसी सेक्शन के उत्तर को किसी अन्य सेक्शन में नहीं लिखा जाना चाहिए या मिश्रित नहीं किया जाना चाहिए।
  • यदि उत्तर मिक्स है, तो उनका मूल्यांकन नहीं किया जाएगा और कोई अंक नहीं दिए जाएंगे।

सीबीएसई कक्षा 10वीं के एग्जाम पैटर्न से बंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article