एजुकेशन

CBSE Supplementary Exam 2025: 15 जुलाई से शुरू हो रहे सीबीएसई सप्लीमेेंट्री परीक्षा, यहां से देखें पूरा शिड्यूल

CBSE Class 10, 12 Supplementary Exam 2025 Datesheet: सीबीएसई बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 का पूरा शिड्यूल जारी हो गया है, ये परीक्षाएं 15 जुलाई से शुरू हो रही हैं, छात्र cbse.gov.in या खबर में दिए लिंक से सीबीएसई सप्लीमेेंट्री परीक्षा 2025 शिड्यूल चेक कर सकते हैं।

Image

सीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं सप्लीमेेंट्री परीक्षा का शिड्यूल जारी

CBSE Class 10, 12 Supplementary Exam 2025 Datesheet Released: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं व 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 का पूरा शिड्यूल जारी हो गया है, ये परीक्षाएं 15 जुलाई से शुरू हो रही हैं, परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र cbse.gov.in या खबर में दिए लिंक से सीबीएसई सप्लीमेेंट्री परीक्षा 2025 शिड्यूल चेक कर सकते हैं।

CBSE Class 10 Supplementary Exam 2025 Datesheet

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 10 की सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 से 22 जुलाई, 2025 तक होगी। ज्यादातर पेपरों के लिए परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि कुछेक परीक्षाओं का आयोजन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा।

CBSE Class 12 Supplementary Exam 2025 Datesheet

सीबीएसई कक्षा 12 की सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई, 2025 को आयोजित की जाएगी। ज्यादातर विषयों के लिए परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि कुछेक परीक्षाओं का आयोजन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा।

CBSE Board Result 2025

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 13 मई, 2025 को कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए थे।

CBSE Board Class 12th Result 2025

कक्षा 12 में 17.04 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था और 16.92 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। कुल 14.96 लाख छात्र उत्तीर्ण हुए, जिससे कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.39% रहा।

CBSE Board Class 10th Result 2025

इसी तरह, कक्षा 10 में 23.85 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया और 23.71 लाख छात्र उपस्थित हुए। इनमें से 22.21 लाख उत्तीर्ण हुए और कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.66% दर्ज किया गया।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article