एजुकेशन

CBSE Board 10th Exam 2026: बिग अपडेट! साल में दो बार होगी सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं, बोर्ड ने दी मंजूरी

CBSE Board 10th Exam 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 10वीं की परीक्षा सालभर में दो बार आयोजित करने के लिए मंजूरी दे (CBSE Board 10th Exam) दी है। बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पहला चरण फरवरी में आयोजित (CBSE Board 10th Exam Twice A Year) किया जाएगा। जबकि दूसरे चरण की परीक्षा मई में निर्धारित होगी।

Image

CBSE Board 10th Exam

CBSE Board 10th Exam 2026: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी (CBSE Board 10th Exam) खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा सालभर में दो बार आयोजित करने के मानदंडों को मंजूरी दे (CBSE Board 10th Exam Twice A Year) दी है। यह जानकारी संयम भारद्वाज ने दी है। बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पहला चरण फरवरी में आयोजित किया जाएगा। जबकि दूसरे चरण की परीक्षा मई में (CBSE Board 10th Exam 2025) निर्धारित होगी। यहां पहले चरण की परीक्षा में छात्रों को उपस्थित होना (CBSE Two Board Exams) अनिवार्य होगा। जबकि दूसरे चरण की परीक्षा में वैकल्पिक होगा।

CBSE Board 10th Exam: मार्क्स में सुधार के लिए मिलेगा दूसरा मौका

बता दें बोर्ड के इस फैसले के बाद यदि किसी छात्र के पहले चरण की बोर्ड परीक्षा में कम मार्क्स आते हैं तो उन्हें अपने अंकों में सुधार का दूसरा मौका मिल जाएगा। वह दूसरे चरण की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर मार्क्स में सुधार कर सकते हैं। यह कदम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत उठाया गया है। जिसका उद्देश्य छात्रों के लिए तनावमुक्त शिक्षा प्रणाली को बढ़ावा देना है।

CBSE Board 10th Exam 2026: पहले चरण की परीक्षा अनिवार्य

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा सालभर में दो बार करवाने की मांग कोरोना काल से ही लगातार चल रही थी। वहीं अब बोर्ड ने इसे मंजूरी दे दी है। ध्यान रहे पहले चरण की परीक्षा मुख्य परीक्षा होगी। यहां सभी स्टूडेंट्स का शामिल होना अनिवार्य होगा। वहीं दूसरे चरण की परीक्षा एक तरह की सप्लीमेंट्री एग्जाम के रूप में होगा। यह वैकल्पिक हो सकती है।

CBSE Board Exam 2025: कब आएगा रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड 10वीं के पहले चरण के परिणाम अप्रैल में घोषित किए जाएंगे, जबकि दूसरे चरण के परिणाम जून में जारी किए जाएंगे, जिससे छात्रों को अपने स्कोर में सुधार करने का मौका मिलेगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article