CBSE Attendance Circular 2025 26: CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर नया नोटिस जारी किया है। इसमें कुछ जरूरी नियम बताए गए हैं जिन्हें सभी छात्रों और स्कूलों को मानना होगा। इन नियमों में - छात्र तभी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जब सालभर की अटेंडेंस कम से कम 75 प्रतिशत होगी' शामिल है।
CBSE के नए नियम इस प्रकार हैं:
1. दो साल की पढ़ाई जरूरी:
कक्षा 10 और 12 की परीक्षा में बैठने के लिए छात्र को 9वीं और 10वीं या 11वीं और 12वीं की पढ़ाई लगातार दो साल करनी होगी।
2. 75% हाजिरी जरूरी:
बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए छात्र की कम से कम 75% उपस्थिति (हाज़िरी) होनी चाहिए।
3. आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment):
हर विषय में स्कूल द्वारा आंतरिक मूल्यांकन किया जाता है। अगर कोई छात्र स्कूल नहीं आता, तो उसका मूल्यांकन नहीं हो पाएगा और उसका रिजल्ट रोका जा सकता है।
4. अतिरिक्त विषय:
छात्र मुख्य विषयों के अलावा 1 या 2 अतिरिक्त विषय भी चुन सकते हैं, लेकिन इन विषयों की पढ़ाई दो साल तक करनी होगी।
5. CBSE की अनुमति जरूरी:
अगर कोई स्कूल बिना CBSE की अनुमति के कोई विषय पढ़ा रहा है, तो वह मान्य नहीं होगा।
6. फेल या कंपार्टमेंट वाले छात्र:
अगर कोई छात्र किसी विषय में फेल हो जाता है या कंपार्टमेंट आता है, तो वह "प्राइवेट कैंडिडेट" के रूप में दोबारा परीक्षा दे सकता है।
7. नियम न मानने वाले छात्र:
जो छात्र ऊपर दिए गए नियमों को पूरा नहीं करते हैं, वे बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।

CBSE Attendance Circular 2025 26
CBSE ने यह जानकारी सभी स्कूलों और छात्रों को समय पर देने के लिए यह नोटिस जारी किया है।
