एजुकेशन

CBSE 12th Result 2025: किस क्षेत्र का गया सबसे बढ़िया व सबसे खराब प्रदर्शन, क्या रहा नोएडा का हाल

CBSE 12th Result 2025 Area Wise Pass Percentage: सीबीएससी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए 13 मई को रिजल्ट जारी कर दिया गया है। चूंकि ये पैन इंडिया रिजल्ट है, इसलिए जानते हैं सबसे बढ़िया रिजल्ट कहां का गया, किस क्षेत्र का रिजल्ट सबसे कमजोर रहा, नोएडा क्षेत्र के अलावा ओवरआल पास प्रतिशत क्या रहा।

Image

प्रयागराज का पास प्रतिशत सबसे कम व विजयवाड़ा का सबसे ज्यादा गया पास प्रतिशत

CBSE 12th Result 2025 Area Wise Pass Percentage: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज क्षेत्र के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 12 के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत इस बार लगातार चौथे साल सबसे कम रहा। 79.53 पास प्रतिशत के साथ, प्रयागराज क्षेत्र, जो उत्तर प्रदेश के 49 जिलों को कवर करता है, बोर्ड द्वारा तैयार देश के सभी 17 क्षेत्रों में सबसे निचले स्थान पर है। गौरतलब है कि सीबीएससी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए 13 मई को रिजल्ट जारी कर दिया गया था, चूंकि ये पैन इंडिया रिजल्ट है, इसलिए जानते हैं सबसे बढ़िया रिजल्ट कहां का गया, किस क्षेत्र का रिजल्ट सबसे कम दर्ज किया गया, इसके अलावा पिछले साल की तुलना में इस बार का रिजल्ट कैसा रहा?

नोएडा क्षेत्र, जो पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों को कवर करता है, 81.29% के साथ 16वें स्थान पर रहा। पिछले साल नोएडा क्षेत्र का पास प्रतिशत 80.27% था, यानी इस बार बेहतर रिजल्ट रहा।

इस साल सीबीएसई कक्षा 12 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.39% रहा, जो पिछले साल के 87.98 पास प्रतिशत की तुलना में 0.41% अधिक है।

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 : लड़कियों ने मारी बाजी

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 में लड़कियों ने 91.64% का कुल पास प्रतिशत हासिल करके शानदार प्रदर्शन किया है, जो लड़कों की तुलना में 5.94% अधिक है।

लड़कियों का पास प्रतिशत: 91.64%
लड़कों का पास प्रतिशत: 85.70%
प्रयागराज क्षेत्र रिजल्‍ट में सुुुधार, लेकिन सूची में सबसे नीचे

प्रयागराज क्षेत्र के छात्रों ने पिछले साल के परिणाम की तुलना में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत में मामूली सुधार दर्ज किया है, फिर भी यह सूची में सबसे नीचे है।

प्रयागराज का पास प्रतिशत

इस साल प्रयागराज का उत्तीर्ण प्रतिशत पिछले साल (2024) के 78.25% के मुकाबले 79.53% है। 2023 में भी, इस क्षेत्र ने सीबीएसई कक्षा 12 परीक्षा में सभी 16 क्षेत्रों में सबसे कम 78.05% उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया।

किस एरिया का गया सबसे ज्‍यादा पास प्रतिशत

इस बार Vijaywada क्षेत्र का सीबीएसई 12वीं का परिणाम सबसे ज्यादा 99.60% दर्ज किया गया।

सीबीएसई कक्षा 10 परिणाम: प्रयागराज क्षेत्र 15वें स्थान पर खिसका

सीबीएसई कक्षा 10 परीक्षा परिणाम में, प्रयागराज क्षेत्र 91.01% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ 15वें स्थान पर खिसक गया। 2024 में, इस क्षेत्र ने 92.72% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ 11वां स्थान हासिल किया था।

एक बार फिर, शीर्ष चार स्थानों पर दक्षिणी क्षेत्र ने कब्जा कर लिया। त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा ने संयुक्त रूप से 99.79%, बेंगलुरु ने 98.90% और चेन्नई ने 98.71% पास प्रतिशत हासिल किया।

इस साल, सीबीएसई कक्षा 10 के छात्रों का कुल पास प्रतिशत 93.66% रहा, जबकि 2024 में यह 93.06% था, यानी .06% की वृद्धि।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article