एजुकेशन

CBSE 10th 2nd Exam Date Sheet 2026: बड़ी खबर! जारी हुई सीबीएसई सेकेंड एग्जाम की डेटशीट, यहां देखें कब से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE 10th 2nd Exam Date Sheet 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने कक्षा 10वीं सेकेंड एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपने एग्जाम की डेटशीट चेक कर सकते हैं।

Image

CBSE Board 10th 2nd Exam Date Sheet 2026

CBSE 10th 2nd Exam Date Sheet 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने कक्षा 10वीं सेकेंड एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपने एग्जाम की डेटशीट चेक कर सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड सत्र 2 की परीक्षाएं 15 मई से शुरू होंगी, जिसकी शुरुआत गणित (मानक) और गणित (बेसिक) से होगी। परीक्षा एख सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेंगी, जबकि कुछ प्रश्नपत्र दोपहर 12:30 बजे समाप्त होंगे।

बता दें दो बोर्ड परीक्षा प्रणाली को सीबीएसई ने पिछले वर्ष शुरू किया था और इसे 2026 की बोर्ड परीक्षाओं से लागू किया जा रहा है। यहां छात्रों को अधिकतम तीन विषयों में अपने अंक सुधारने का अवसर मिलता है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना डेटशीट चेक कर सकते हैं।

CBSE 10th 2nd Exam Date Sheet 2026 Download: यहां डाउनलोड करें डेटशीट

  • सबसे पहले cbse.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CBSE 10th 2nd Exam Date Sheet 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • परीक्षा की डेटशीट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UP Board 10th Result 2026: Check Here

CBSE Board 10th 12th Result: कब जारी हुआ था रिजल्ट

बता दें 10वीं क्लास की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च, 2026 तक आयोजित की गई थी। परीक्षाएं मैथ्स स्टैंडर्ड पेपर से शुरू हुईं। सभी पेपर एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से आयोजित किए गए थे। वहीं रिजल्ट 15 अप्रैल को घोषित किया गया था। वहीं अब सेकेंड एग्जामिनेशन के लिए डेटशीट जारी कर दी गई है। परीक्षा के समय सारिणी में कौशल और अतिरिक्त विषय शामिल हैं, जिनमें 19 मई को गृह विज्ञान, 20 मई को चित्रकला, 20 मई को सूचना प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और पर्यटन परिचय जैसे व्यावसायिक विषय शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप इससे संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article