CBSE 10th, 12th Result 2023 Date, Sarkari Result 2023: सीबीएसई रिजल्ट का इंतजार कुछ दिनों में खत्म होने जा रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा के नतीजे जल्द ही जारी करने जा रहा है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseacademic.nic.in पर अपने नतीजे (CBSE Class 10th, 12th Result 2023) देख सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर और रोल कोड की आवश्यकता होगी।
CBSE Board Result 2023: एसएमएस पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
सीबीएसई 10वीं व 12वीं रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद साइट क्रैश होने की संभावना रहती है। ऐसे में स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए भी अपने नतीजे देख सकते हैं। सीबीएसई 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए cbse10<स्पेस>रोल नंबर<स्पेस>स्कूल नंबर<स्पेस>सेंटर नंबर टाइप करके 7738299899 पर भेजना होगा। वहीं, 12वीं रिजल्ट के लिए cbse12<स्पेस>रोल नंबर<स्पेस>स्कूल नंबर<स्पेस>सेंटर नंबर टाइप करके 7738299899 पर सेंड कर दें। इसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
CBSE Class 10th, 12th Result 2023: कब तक आएगा सीबीएसई रिजल्ट
सीबीएसई 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 21 मार्च तक आयोजित की गई। जिसमें 21.8 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जबकि, 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 5 अप्रैल 2023 तक हुई और इसमें लगभग 16.96 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीएसई रिजल्ट 10 मई से पहले घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि बोर्ड रिजल्ट के साथ टॉपर लिस्ट भी जारी करेगा।
How to check CBSE 10th, 12th Result 2023: वेबसाइट पर ऐसे करें चेक
- सीबीएसई बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सीबीएसई 10वीं व 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई 10वीं व 12वीं की प्रोविजनल मार्कशीट वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट के लिए कुछ दिन इंतजार करना होगा क्योंकि यह संबंधित स्कूल से प्रदान की जाएगी।
