एजुकेशन

CBSE Admit Card 2024: सीबीएसई 10वीं व 12वीं एग्जाम का एडमिट कार्ड, cbse.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

CBSE Admit Card 2024, CBSE Class 10th 12th Admit Card 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं व 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया जाएगा।

Image

CBSE Admit Card 2024

CBSE Admit Card 2024, CBSE Class 10th 12th Admit Card 2024: सीबीएसई एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

CBSE 10th 12th Admit Card 2024: कब आएगा सीबीएसई एडमिट कार्ड

सीबीएसई ने 10वीं व 12वीं एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख घोषित नहीं की हैं। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीते सालों की तरह इस साल भी सीबीएसई 10वीं व 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड फरवरी के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होते ही सबसे पहले डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करवा दी जाएगी।

CBSE 10th 12th Exam 2024: कब होगी सीबीएसई परीक्षा

सीबीएसई 10वीं परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की जाएगी। वहीं, 12वीं परीक्षा 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक होगी। । सीबीएसई 10वीं व 12वीं परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होंगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download CBSE 10th 12th Admit Card 2024

  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • फिर सीबीएसई 10वीं व 12वीं एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इसके बाद रोल नंबर दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स सीबीएसई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE 10th 12t Date Sheet 2024: बदल गई इन एग्जाम की डेट्स

सीबीएसई ने हाल ही में 10वीं व 12वीं एग्जाम की रिवाइज्ड डेट शीट जारी की थी। जिसके अनुसार, 10वीं तिब्बती पेपर का आयोजन अब 4 मार्च की जगह 23 फरवरी को किया जाएगा। वहीं, 10वीं रिटेल पेपर अब 16 फरवरी की जगह 28 फरवरी को होगा। इसी तरह सीबीएसई 12वीं फैशन स्टडीज का पेपर 11 मार्च की जगह 21 मार्च को आयोजित किया जाएगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article