एजुकेशन

BTSC Trade Instructor Notice 2023: जारी हुआ बिहार ट्रे़ड इंस्ट्रक्टर नोटिस, bstc.bih.nic.in पर इस डेट से करें अप्लाई

BTSC Trade Instructor Notice 2023, Bihar Trade Instructor Recruitment 2023: बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने आईटीआई इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां सारी डिटेल्स जरूर चेक कर लें।

Image

BTSC Trade Instructor Notice 2023

Photo : iStock

BTSC Trade Instructor Notice 2023, Bihar Trade Instructor Recruitment 2023: बिहार आईटीआई इंस्ट्रक्टर नोटिस का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने आईटीआई इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in पर 19 सितंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 18 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

BTSC Trade Instructor Notification 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

आयोद द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से मशीनिष्ट, फिटर, टर्नर, वेल्डर, पलम्बर, फाउन्ड्रीमैन. वायरमैन और ड्राफ्टमैन सिविल सहित कुल 29 अलग अलग व्यवसायों में कुल 1058 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

BTSC Trade Instructor Eligibility: कौन कर सकेगा अप्लाई

बिहार में आईटीआई इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 37 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा अनिवार्य है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।

BTSC Trade Instructor Notice 2023 Released! Direct Link Here

How to Apply for BTSC Trade Instructor Recruitment 2023

  • बीटीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आईटीआई इंस्ट्रक्टर के एप्लीकेशन लिकं पर क्लिक करें।
  • फिर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।

BTSC Trade Instructor Exam 2023: कितना मिलेगा वेतन

बिहार आईटीआई इंस्ट्रक्टर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 9300 रुपए से 34800 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। इसके लिए चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article