एजुकेशन

BTSC Driver Admit Card 2023: जारी हुआ बीटीएससी ड्राइवर एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

BTSC Driver Admit Card 2023, BTSC Bihar Driver Exam 2023 Date: बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने ड्राइवर एग्जाम का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in पर आज जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से बीटीएससी ड्राइवर एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

BTSC Driver Admit Card 2023

BTSC Driver Admit Card 2023, BTSC Bihar Driver Exam 2023 Date: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा (BTSC Driver Exam 2023) का एडमिट कार्ड आज यानी 31 अक्टूबर को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से बीटीएससी ड्राइवर एडमिट कार्ड (BTSC Driver Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

BTSC Driver Exam 2023 Date: इस तारीख को होगी परीक्षा

बीटीएससी ड्राइवर एग्जाम का आयोजन 10 नवंबर को ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस, रीजनिंग एबिलिटी, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, जीके और करंट अफेयर्स से 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से बीटीएससी ड्राइवर एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

How to Download BTSC Driver Admit Card 2023

  • बीटीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ड्राइवर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी बीटीएससी ड्राइवर एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

BTSC Driver Recruitment 2023: इतने पदों पर होगी भर्ती

इस परीक्षा के माध्यम से राज्य में ड्राइवर के कुल 145 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 2 के तहत 20200 रुपये महीने तक का वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article