एजुकेशन

BTSC ANM Admit Card 2023: जारी हुआ बिहार एएनएम के 10709 पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड, नोट करें एग्जाम डेट

BTSC ANM Admit Card 2023, BTSC ANM Exam Date 2023: बिहार तकनीक सेवा आयोग ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bih.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

BTSC ANM Admit Card 2023: यहां डाउनलोड करें बीटीएससी एएनएम का एडमिट कार्ड

BTSC ANM Admit Card 2023, BTSC ANM Exam Date 2023: बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BTSC ANM Admit Card 2023) खबर है। बिहार तकनीक सेवा आयोग (BTSC) ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) के पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (BTSC ANM Admit Card) दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत एएनएम के कुल 10000 से अधिक पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

बीटीएससी की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं 5 जनवरी, 11 जनवरी व 12 जनवरी को आयोजित की जाएगी। परीत्राएं कुल 3 शिफ्टों में निर्धारित होंगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

BTSC ANM Admit Card 2023 Download

  1. सबसे पहले BTSC की ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bih.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर BTSC ANM Admit Card 2023 Download लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना Registration Number और Password दर्ज करें।
  4. एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

यदि आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत होती है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें, तुरंत इसमें सुधार कर मेल कर दिया जाएगा।

BTSC ANM Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य

ध्यान रहे परीक्षा हॉल में बिना एडमिट कार्ड के अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति ले जाना ना भूलें। इसके अलावा पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ भी साथ रखें।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article