Bihar Staff Selection Commission or BSSC Combined LeveL Graduate Examination 2022 Admit Card जारी कर दिया गया है, जिन उम्मीदवारों ने बीएसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए के लिए खुद को रजिस्टर किया था वे यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक व स्टेप से प्रवेश पत्र देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार कर्मचारी चयन आयोग या बीएसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com पर जारी कर दिया गया है। शेड्यूल के अनुसार, बिहार कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 23 दिसंबर, 2022 और 24 दिसंबर, 2022 को आयोजित होने वाली है। उम्मीदवार अब अपने लॉगिन विवरण जैसे कि आवेदन संख्या, पासवर्ड, जन्म तिथि दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
अप्रेल में हुए थे पंजीकरण
इसके लिए पंजीकरण 14 अप्रैल, 2022 से शुरू हुआ था और आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मई, 2022 थी। जिन लोगों ने पंजीकरण किया था संयुक्त स्तर स्नातक परीक्षा के माध्यम से एक नहीं बल्कि कई पदों के लिए अप्लाई का मौका पाते हैं। कृपया ध्यान दें कि एडमिट कार्ड लिंक जारी कर दिया गया है, निम्नलिखित स्टेप से एडमिट कार्ड को डाउनलोड किया जा सकता है।
बीएसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2022 - डाउनलोड करने का तरीका
बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट - onlinebssc.gov.in पर जाएं
Admit Card Download link for 3rd Graduate Level Combined Competitive (P.T.) Exam-2022 नाम के टेक्स्ट पर क्लिक करें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट ले लें।
23 दिसंबर से होगी परीक्षा
यदि किसी वजह से पेज नहीं खुलता है, तो उम्मीदवारों को बार बार पेज रिफ्रेश करते रहना होगा पेज खुल जाएगा। बता दें, एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव होने के बाद से पेज खुलने में एरर आ रहा है।
उम्मीदवारों को परीक्षा तक एडमिट कार्ड को सुरक्षित रखना आवश्यक है। परीक्षा 23 दिसंबर को दो पालियों में और 24 दिसंबर को एक पाली में आयोजित की जाएगी
