BSF Answer Key 2026 OUT: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने HC मिनिस्टीरियल, ASI स्टेनो और नॉन-GD पदों की भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आंसर की के साथ रिस्पॉन्स शीट देखकर सही-गलत जवाबों का मिलान कर सकते हैं। अगर किसी अभ्यर्थी को किसी सवाल या उत्तर में गलती नजर आती है, तो वह Objection Management Portal के जरिए आपत्ति दर्ज करा सकता है।
आपत्ति दर्ज करने की सुविधा 12 सितंबर 2026 तक उपलब्ध है। इसलिए उम्मीदवारों को तय समय सीमा के भीतर ही ऑब्जेक्शन करना होगा।
BSF Answer Key 2026 Download कैसे करें?
आंसर की और Response Sheet देखने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले BSF की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर Objection Management Portal या BSF Exam Answer Key से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
लॉगिन के लिए रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई देने वाला CAPTCHA भरकर लॉगिन करें। लॉगिन होने के बाद उम्मीदवार अपनी प्रश्न पुस्तिका और आंसर की देख सकते हैं। इसे डाउनलोड या प्रिंट करके भी सुरक्षित रखा जा सकता है।
किन उम्मीदवारों को आपत्ति का मौका?
आंसर की पर आपत्ति की सुविधा केवन उन उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने 1 सितंबर और 3 सितंबर 2026 को CBT और डिस्क्रिप्टिव परीक्षा में हिस्सा लिया था। उम्मीदवारों को किसी प्रश्न या उत्तर में गलती लगने पर आपत्ति दर्ज करते समय संबंधित जानकारी ध्यान से भरनी चाहिए। 12 सितंबर 2026 के बाद आपत्ति स्वीकार नहीं की जा सकती है। इसलिए उम्मीदवार आखिरी समय का इंतजार करने के बजाय समय रहते आंसर की जांच कर लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP में असिस्टेंट प्रोफेसर की बंपर भर्ती, 1936 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी, जानें कितनी है सैलरी
