एजुकेशन

BSEH 12th Exam Date 2024: डाउनलोड करें हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं की डेटशीट, बदल गई परीक्षा की तारीख

BSEH 12th Exam Date 2024, Haryana Board 10th 12th Date Sheet 2024: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए संशोधित शड्यूल जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपनी डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

BSEH 12th Exam Date 2024: यहां देखें हरियाणा बोर्ड 12वीं की संशोधित डेटशीट

BSEH 12th Exam Date 2024, Haryana Board 10th 12th Date Sheet 2024: हरियाणा बोर्ड के छात्रों के लिए अहम (BSEH Class 12th Exam Date) सूचना है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए संशोधित टाइम टेबल जारी कर ( Haryana Board Date Sheet 2024) दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना टाइम टेबल चेक कर सकते हैं।

बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा फरवरी से अप्रैल के बीच निर्धारित होगी। 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 के बीच आयोजित की जाएगी। पहला पेपर कंप्यूटर साइंस और आईटी एंड आईटीईएस का होगा। जबकि आखिरी एग्जाम साइंस, मनोविज्ञान, संस्कृत और व्याकरण का होगा।जबकि 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 26 मार्च तक होंगी। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आप बीएसईएच 12वीं का रिवाइज्ड टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

Haryana Board 10th 12th Date Sheet 2024

  1. bseh.org.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर BSEH Haryana Board Class 10th 12th Date Sheet 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
  3. परीक्षा का शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  4. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Haryana Board Date Sheet 2024: पास होने के लिए 33 प्रतिशत मार्क्स

हरियाणा बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं तो ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं दो से अधिक विषयों में 33 नंबर से कम अंक आने पर छात्र फेल माने जाएंगे।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article