एजुकेशन

BSEH Haryana DLED Result 2023: हरियाणा बोर्ड ने जारी किया DLED का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से यहां करें चेक

Haryana DLED Result 2023: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया है। जो लोग इस परीक्षा में बैठे थे, वह अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से देख सकते हैं।

Image

BSEH Haryana DLED Result 2023

Haryana DLED Result 2023: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया है। जो लोग इस परीक्षा में बैठे थे, वह अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से देख सकते हैं। भिवानी बोर्ड अध्यक्ष डॉ वीपी यादव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रवेश वर्ष-2020-22, 2021-23 व 2022-24 प्रथम व द्वितीय वर्ष (नियमित/रि-अपीयर) और प्रवेश वर्ष-2016 से 2019 मर्सी चांस परीक्षाओं जुलाई-2023 का परिणाम जारी हुआ है। इन परीक्षाओं में कुल 32 हजार 349 छात्र-अध्यापक बैठे थे। डीएलएड प्रवेश वर्ष 2022-2024 प्रथम वर्ष (नियमित) में 16,849 छात्र-अध्यापकों में से 8,013 पास हुए हैं। इनकी पास प्रतिशतता 47.56 रही है। डीएलएड प्रवेश वर्ष 2021-2023 द्वितीय वर्ष (नियमित) में 11,272 में 7,711 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 68.41 रही।

कितना और कैसा रहा रिजल्ट

डी.एल.एड. मर्सी चांस परीक्षा प्रवेश वर्ष 2016-2018 प्रथम वर्ष का परिणाम 61.90, द्वितीय वर्ष 70.45, वर्ष 2017-2019 प्रथम वर्ष का परिणाम 68.97, द्वितीय वर्ष 81.82, वर्ष 2018-2020 प्रथम वर्ष का परिणाम 81.25, द्वितीय वर्ष 88.37, वर्ष 2019-2021 प्रथम वर्ष का परिणाम 71.05, द्वितीय वर्ष 82.00 प्रतिशत रहा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाएं।
  • उसके बाद रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद डीएलएड रिजल्ट के विकल्प को चुनें।
  • अपनी जानकारियां भरें और सबमिट करें।
  • इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर नजर आएगा।

रीचेकिंग का मिलेगा मौका

बोर्ड अध्यक्ष डॉ वीपी यादव ने बताया कि इन परीक्षा परिणामों के आधार पर जो छात्र-अध्यापक अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की पुन: जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं, वह निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article