एजुकेशन

BSEB Super 50: बिहार बोर्ड फ्री जेईई मेन और नीट कोचिंग के आवेदन की तारीख जारी, जानें अप्लाई करने का तरीका

बिहार बोर्ड फ्री जेईई मेन और नीट कोचिंग के आवेदन कल यानी 20 नवंबर 2025 से शुरू हो रहे हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। जेईई-नीट की तैयारी की बात करें तो इसके लिए 50 छात्र-छात्राओं का अलग-अलग बैच होगा।

Image

BSEB Super 50

BSEB Super 50: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मेडिकल और इंजीनियरिंग 2028 प्रवेश परीक्षा के लिए बीएसईबी सुपर 50 निशुल्क आवासीय कोचिंग में रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन की तारीख जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार समिति की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसके जरिये बच्चों को निशुल्क आवासन और भोजन, हर महीने में दो बार ओएमआर या फिर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, सभी कक्षाओं में एसी और डिजिटल बोर्ड की सुविधा , हर दिन पढ़ाई के अलावा डाउट क्लीयरिंग कक्षाओं में सुविधा, जेईई-नीट की तैयारी के लिए लगभग 50 विद्यार्थियों का अलग बैच और पटना के सरकारी स्कूलों में निशुल्क नामांकन की सुविधा मिलेगी।

बोर्ड ने दी जानकारी

बोर्ड ने जानकारी दी है कि बिहार बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई की 2026 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले वैसे विद्यार्थी जो 11वीं में बिहार बोर्ड से संबद्ध प्लस टू विद्यालयों में रजिस्ट्रेशन के इच्छुक हैं, वे पढ़ने के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। जेईई-नीट की तैयारी की बात करें तो इसके लिए 50 छात्र-छात्राओं का अलग-अलग बैच होगा।

इस कार्यक्रम के तहत चयनित उम्मीदवारों को निःशुल्क भोजन और आवास, स्वास्थ्य जांच और परामर्श सुविधाएं और छात्राओं के लिए निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन की सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त, सभी कक्षाओं में एसी और डिजिटल बोर्ड की सुविधा होगी, और IIT-JEE/NEET के लिए विशेष उच्च-गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री निःशुल्क प्रदान की जाएगी और साथ ही डाउट सॉल्विंग कक्षाएं भी उपलब्ध होंगी।

BSEB JEE/NEET के लिए कम से कम 50 लड़कों और 50 लड़कियों के लिए अलग-अलग बैच आयोजित करेगा। नामांकित छात्रों की तैयारी का आकलन करने के लिए बोर्ड मासिक OMR परीक्षा या CBT (कंप्यूटर-आधारित परीक्षा) भी आयोजित करेगा।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article