एजुकेशन

BSEB STET Result 2023: जारी होने जा रहा बिहार एसटीईटी रिजल्ट, bsebstet.com पर रखें नजर

BSEB STET Result 2023, Sarkari Result 2023 Date: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से एसटीईटी पेपर 1 और 2 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जल्द ही जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां एसटीईटी पासिंग मार्क्स चेक कर सकते हैं।

Image

BSEB STET Result 2023

Photo : iStock

BSEB STET Result 2023, Bihar STET Result 2023 Date: बिहार एसटीईटी रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा (STET) का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया है, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com से बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

BSEB STET Sarkari Result 2023: कब हुई एसटीईटी परीक्षा

बिहार एसटीईटी परीक्षा का आयोजन 4 सितंबर से 15 सितंबर तक सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 5.30 बजे तक ऑनलाइन मोड में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल बिहार एसटीईटी परीक्षा में लगभग 3.50 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Bihar STET Result 2023 Date: इसके बाद जारी होगा रिजल्ट

बोर्ड ने हाल ही में पेपर 1 और 2 के कुछ विषयों की आंसर-की भी जारी की थी। अन्य विषयों की आंसर-की भी जल्द ही जारी की जाएगी। इन पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही बोर्ड फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी करेगा। अभ्यर्थी इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to Download BSEB STET Result 2023

  • बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एसटीईटी रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी एसटीईटी रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar BSEB STET Result 2023: पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी

बिहार एसटीईटी परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों 50 फीसदी अंक हासिल करना होगा। वहीं, पिछड़ा वर्ग को 45.5 फीसदी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 42.5 फीसदी और एससी/ एसटी को 40 फीसदी अंक प्राप्त करना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article