एजुकेशन

BSEB STET Dummy Admit Card 2024 Released: जारी हुआ बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए सेकेंड डमी एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

BSEB STET Dummy Admit Card 2024 Released: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने एसटीईटी परीक्षा के लिए दूसरा डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebstet2024.com पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

BSEB STET Dummy Admit Card 2024 Released: यहां डाउनलोड करें बिहार एसटीईटी का एडमिट कार्ड

BSEB STET Dummy Admit Card 2024 Released: बीएसईबी एसटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BSEB STET Dummy Admit Card 2024) खबर है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) के लिए दूसरा डमी एडमिट कार्ड जारी कर (BSEB STET Admit Card 2024 Download) दिया है। एसटीईटी परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebstet2024.com पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आपके एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो अभ्यर्थी 18 जनवरी से लेकर 24 जनवरी 2024 के भीतर संशोधन कर सकते हैं।

BSEB STET Admit Card 2024: 24 जनवरी तक कर सकते हैं संशोधन

यदि आपके एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो अभ्यर्थी 18 जनवरी से लेकर 24 जनवरी 2024 के भीतर संशोधन कर सकते हैं। इसके बाद किसी प्रकार का कोई संशोधन मान्य नहीं होगा।

BSEB STET Dummy Admit Card 2024 Download

  1. सबसे पहले bsebstet2024.com पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर BSEB Bihar STET Admit Card 2023 Download लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

BSEB STET Dummy Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड 24 तारीख के बाद एसटीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर देगा। ध्यान रहे उम्मीदवारों को बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article