एजुकेशन

BSEB Bihar STET 2025: बिहार बोर्ड ने जारी की अहम सूचना, जानें STET परीक्षा आंसर की के खिलाफ कब तक कर सकते हैं आपत्ति

BSEB Bihar STET Answer Key 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2025 आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने के संबंध में आवश्यक सूचना जारी की है। जानें कब तक कर सकते हैं आपत्ति, कितनी देनी होगी फीस

Image

बीएसईबी बिहार एसटीईटी 2025

BSEB Bihar STET Answer Key 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2025 आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने के संबंध में आवश्यक सूचना जारी की है। गौरतलब है कि परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाकर इन आंसर की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

जारी अधिसूचना में कहा गया

"दिनांक 14.10.2025 से दिनांक 16.11.2025 तक आयोजित माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2025 में सम्मिलित अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि इस परीक्षा की Response Sheet उत्तरकुंजी सहित समिति की वेबसाईट bsebstet.org पर दिनांक 24.11.2025 के अपराह्न से दिनांक 27.11.2025 तक अपलोड रहेगा।"

"संबंधित अभ्यर्थी अपने User ID एवं Password के माध्यम से अपना Response Sheet देख सकते हैं।"

"Response Sheet के उत्तरकुंजी में यदि किसी अभ्यर्थी को प्रतीत होता है कि उत्तरकुंजी में किसी प्रश्न का उत्तर गलत है, तो संबंधित अभ्यर्थी समिति के वेबसाइट पर दिए गए लिंक "Click here for Objection STET, 2025 " पर Click कर निर्धारित अवधि में ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।"

आपत्ति के लिए शुल्क

"उत्तरकुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए संबंधित अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न 50 रुपये निर्धारित शुल्क Debit Card/ Credit Card/ Net Banking के माध्यम से भुगतान करना अनिवार्य है।"

ऑनलाइन आपत्तियों पर होगा विचार

"आपत्ति सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किये जायेंगे। निर्धारित अवधि के बाद या अन्य माध्यम से प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।"

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article