एजुकेशन

BSEB Inter Admit Card 2024: जारी हुआ बिहार बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

BSEB Inter Admit Card 2024, Bihar Board Class 12th Practical Admit Card 2024: बिहार बोर्ड ने 12वीं प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से बीएसईबी इंटर प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

BSEB Inter Practical Admit Card 2024

BSEB Inter Admit Card 2024, Bihar Board Class 12th Practical Admit Card 2024: बिहार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा (BSEB Inter Practical Exam 2024) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com से बीएसईबी 12वीं प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

BSEB Inter Practical Exam 2024: कब होगी 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा

जारी सूचना के अनुसार, बिहार बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी से शुरू होगी और 20 जनवरी को संपन्न होगी। एग्जाम का आयोजन राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। वहीं, 12वीं थ्योरी परीक्षा 1 फरवरी से 12 फरवरी तक सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। ध्यान रहे कि प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

How to Download Bihar Board Inter Admit Card 2024

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 12वीं प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इसके बाद रोल नंबर दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Board Admit Card 2024: कब आएगा थ्योरी एग्जाम का एडमिट कार्ड

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कक्षा 12वीं थ्योरी परीक्षा का एडमिट कार्ड 21 जनवरी से 31 जनवरी के बीच जारी कर दिया जाएगा। वहीं, 10वीं का एडमिट कार्ड 8 जनवरी को जारी होगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article