BSEB Bihar Board 12th Result 2026 On biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com, interbiharboard.com, bsebexam.com: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने यानी 23 मार्च को दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com, interbiharboard.com, bsebexam.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा के लिए लाखों की संख्या में छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। वहीं अब नतीजे का ऐलान कर दिया गया है। जानें कितना गया रिजल्ट
रिजल्ट जारी करने के दौरान बीएसईबी के अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेन्दर मौजूद थे। स्टूडेंट्स नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इस लिंक पर क्लिक करें -
Bihar Board 12th Result 2026: यहां देखें पास पर्सेंटेज
इस बार BSEB इंटर की परीक्षाओं में 85.19 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इसमें छात्रों का पास प्रतिशत 84.09% रहा, वहीं छात्राओं ने बाजी मारते हुए 86.23% सफलता दर हासिल की है।
BSEB Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट की वेबसाइट
- biharboardonline.bihar.gov.in
- results.biharboardonline.com
- seniorsecondary.biharboardonline.com
- intermediate.biharboardonline.com
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: स्ट्रीम वाइज टॉपर्स के नाम
समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने ओवरऑल टॉप किया। साइंस स्ट्रीम के आदित्य प्रकाश ने बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणामों में 500 में से 481 नंबर हासिल किए। कॉमर्स स्ट्रीम से अदिति कुमारी ने 480 अंक (96.00%) लाकर रैंक 1 हासिल की। जबकि आर्ट्स में निशु कुमारी ने 479 अंक (95.80%) लाकर टॉपर बनने का गौरव पाया।
BSEB Bihar Board 12th Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले interbiharboard.com, bsebexam.com पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BSEB Bihar Board 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Bihar Board Intermediate Result: मार्कशीट पर होगी ये जानकारी
- छात्र का नाम
- माता पिता का नाम
- स्कूल का नाम
- स्कूल कोड
- विषयवार मार्क्स
- कुल मार्क्स
- रिजल्ट का स्टेटस
Bihar Board 12th Result 2026: Key Highlight
इस बार बिहार बोर्ड 12वीं का कुल पास प्रतिशत 85.19% रहा, जो पिछले साल के 86.50% से थोड़ा कम है। इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में 13 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए। सभी स्ट्रीम में 4 लाख से ज्यादा छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन हासिल किया।
