एजुकेशन

BSEB Bihar Board 10th Result 2025: इंतजार खत्म! कल इस समय जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट, matricresult2025.com पर करें चेक

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Date and Time Announced: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार कल खत्म हो जाएगा। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट कल दोपहर 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया जाएगा।

Image

BSEB Bihar Board 10th Result 2025

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Date and Time Announced: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार कल खत्म हो जाएगा। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट कल यानी 29 मार्च को दोपहर 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया जाएगा। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ भी उपस्थित रहेंगे। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

How to download Bihar Board Result 2025

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

BSEB Matric Result 2025: एसएमएस पर चेक करें रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट वेबसाइट के अलावा डिजीलॉकर और एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है। एसएमएस पर रिजल्ट चेक करने के लिए आपको BIHAR10 ROLL NUMBER' टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। कुछ मिनटों में ही आपके मोबाइल पर रिजल्ट का एसएमएस मिल जाएगा।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article