एजुकेशन

BSEB Bihar Board 12th Result 2026 Website: बिहार बोर्ड 12वीं इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट interbiharboard.com, bsebexam.com पर करें चेक

BSEB Bihar Board 12th Sarkari Result 2026 Marksheet on interbiharboard.com, bsebexam.com: बिहार बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट 2026 की घोषणा की तारीख और समय की पुष्टि कर दी गई है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड आज दोपहर बाद 1:30 बजे BSEB इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 की घोषणा करेगा। ये परीक्षाफल केवल interbiharboard.com और bsebexam.com पर से देखा जा सकेगा।

Image

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026

BSEB Bihar Board 12th Result 2026 Website Link: बिहार बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट 2026 की घोषणा की तारीख और समय की पुष्टि कर दी गई है। (Bihar Board 12th Result 2026 Date and Time out) बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड आज दोपहर बाद 1:30 बजे BSEB इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 की घोषणा करेगा। जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस अवसर पर डॉ बी राजेंद्र, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार भी उपस्थित रहेंगे। (Bihar Board 12th Result 2026 Website) जानें किन वेबसाइटों से इन रिजल्ट्स को चेक किया जा सकेगा।

Bihar Board 12th Result 2026 official Website

जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे केवल दो आधिकारिक वेबसाइट से अपना परिणाम देख सकेंगे:

जारी अधिसूचना के अनुसार, निम्नलिखित वेबसाइट से बिहार बोर्ड 12वीं इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट देखा जा सकेगा

बिहार बोर्ड ने बिहार 12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम की थ्योरी परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित की थीं। ये परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। घोषणा होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से BSEB इंटर रिजल्ट 2026 देख सकेंगे।

Bihar Board 12th Result 2026 Check कैसे करें?

Bihar Board 12th Result 2026 check Online के लिए इन स्टेप्स को करेंगे फॉलो:

तीनों स्ट्रीम और BSEB 12th वोकेशनल रिजल्ट 2026 वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

Step 1: Bihar Board की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं

Step 2: Bihar Board 12th Result 2026 Link पर क्लिक करें

Step 3: Bihar कक्षा 12 के रोल नंबर और रोल कोड से लॉग इन करें

Step 4: स्ट्रीम-वाइज रिजल्ट दिखाई देगा

Step 5: आगे के रेफरेंस के लिए मार्कशीट डाउनलोड करें

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 बोर्ड के अधिकारियों द्वारा एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जाएगा। ध्यान रहे, ये परीक्षाफल केवल interbiharboard.com और bsebexam.com पर से देखा जा सकेगा।

स्क्रूटनी (जांच) कब से होगी शुरू

बिहार बोर्ड के अधिकारी, बोर्ड के नतीजे घोषित होने के कुछ ही समय बाद, उम्मीदवारों के लिए अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी (जांच) के लिए जमा करने की सुविधा शुरू कर देंगे। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है और जो अपनी BSEB 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं को स्क्रूटनी के लिए जमा करना चाहते हैं, उन्हें ऑनलाइन उपलब्ध लिंक के माध्यम से आवेदन जमा करना होगा।

एक नजर पिछले साल के डेटा पर

पिछले वर्ष के आंकड़े नीचे दिए गए हैं। वर्ष 2025 में बिहार बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षाओं में कुल 12,92,313 छात्र शामिल हुए। इनमें से 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र थे। वर्ष 2025 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 86.56% दर्ज किया गया।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article