एजुकेशन

BSEB 12th Compartment Exam 2023: फेल स्टूडेंट्स न हों परेशान, बिहार बोर्ड इस समय तक कराएगा कंपार्टमेंट

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 22, 2023, 08:42 AM IST

BSEB 12th Compartment Exam 2023: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। अगर आप इस परीक्षा में फेल हो गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि बोर्ड ऐसे स्टूडेंट्स को दोबारा परीक्षा में बैठने का मौका देता है।

Image

BSEB 12th Compartment Exam 2023

Photo : iStock

Bihar Board 12th Result 2023, BSEB 12th Compartment Exam 2023: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 12वीं इंटर का रिजल्ट आज 21 मार्च को दोपहर 2 बजे घोषित कर दिया है। इसके साथ ही बोर्ड ने 12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स की मेरिट लिस्ट भी जारी की है। इस साल 12वीं विज्ञान में आयुषी नंदन, आर्ट्स में मोहनिशा और कॉमर्स में सौम्या और रजनीश ने टॉप किया है।

Bihar Board 12th Result 2023: फरवरी में हुई परीक्षा

बिहार बोर्ड की ओर से 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी तक 38 जिलों और 1464 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जबकि, 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी तक हुई थी। बिहार बोर्ड ने आज 12वीं इंटर का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जारी सूचना के मुताबिक 10वीं का रिजल्ट भी 31 मार्च तक जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट की सटीक डेट अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जल्द ही जारी करेगा।

Bihar Board 12th Compartment Exam 2023: इतने नंबर जरूरी

बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में सफल होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। हालांकि, इससे कम अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है। बता दें कि ऐसे स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन करता है।

Bihar Board 12th Compartment Exam Date 2023: स्टूडेंट्स को मिलेगा मौका

बिहार बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 23 मार्च से 27 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड इस परीक्षा की तारीख इसी सप्ताह जारी कर सकता है। बता दें कि बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट मई में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, फिलहार रिजल्ट की सटीक तारीख नहीं साझा की गई है।

Bihar Board 12th Scrutiny 2023: स्क्रूटनी के लिए भी करें अप्लाई

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट से असंतुष्ट स्टूडेंट्स स्क्रूटनी के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए फॉर्म 23 मार्च को जारी कर दिए जाएंगे। स्टूडेंट्स 29 मार्च 2023 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकेंगे। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article