एजुकेशन

BSE Odisha 10th Supplementary Admit Card 2023: जारी हुआ ओडिशा बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री एडमिट कार्ड, इस लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 28, 2023, 03:53 PM IST

BSE Odisha 10th Supplementary Admit Card 2023, Odisha Board Class 10th Admit Card 2023: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE),ओडिशा ने हाई स्कूल सर्टिफिकेट (HSC) यानी कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in और orissaresults.nic.in पर जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई लिंक के जरिए इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Odisha Board 10th Admit Card 2023

BSE Odisha 10th Supplementary Admit Card 2023, Odisha Board Class 10th Admit Card 2023: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE),ओडिशा ने हाई स्कूल सर्टिफिकेट (HSC) यानी कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 28 जून को जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in और orissaresults.nic.in से परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी बीएसई ओडिशा 10वीं सप्लीमेंट्री एडमिट कार्ड 2023 प्राप्त कर सकते हैं।

BSE Odisha 10th Supplementary Exam 2023: कब होगी 10वीं परीक्षा

ओडिशा बोर्ड की ओर से 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 3 जुलाई से किया जाएगा। इस परीक्षा में 50 अंक के मल्टीपल च्वाइस सवाल और 30 अंक के सब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को भी ध्यान से जरूर पढ़ लें।

BSE Odisha 10th Supplementary Admit Card 2023: किसके लिए होगी परीक्षा

ओडिशा बोर्ड 10वीं परीक्षा में एक या दो विषय में 33 प्रतिशत मार्क्स न मिलने पर स्टूडेंट्स के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन किया जाता है। हालांकि, स्टूडेंट्स अगर इस परीक्षा में भी पासिंग मार्क्स नहीं प्राप्त कर पाते हैं तो उन्हें फेल घोषित कर दिया जाएगा।

How to download BSE Odisha 10th Supplementary Admit Card 2023

  • ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं सप्लीमेंट्री एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
BSE Odisha 10th Supplementary Admit Card 2023 Out! Direct Link Here

BSE Odisha 10th Exam 2023: इतने केंद्रों पर हुई परीक्षा

बीएसई ओडिशा की ओर से 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा का आयोजन 10 मार्च से 20 मार्च तक किया गया। यह परीक्षा राज्य भर के 3,218 केंद्रों पर हुई थी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article