BPSC Vacancy 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपने अलग-अलग विभागों में वेकेंसी निकली है। इन विभागों में 59 पदों पर भर्ती के आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती में सबसे ज्यादा पद असिस्टेंट टाउन प्लान सुपरवाइजर की है। नगर विकास व आवास विभाग के तहत सहायक नगर योजना पर्यवेक्षक के कुल 39 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन ऑनलाइन मांगे गए है। 14 जनवरी से शुरू होकर ये परीक्षा 5 फरवरी तक चलेंगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। (BPSC Bharti 2026)
कितने पदों पर निकली भर्ती ? BPSC Bharti News
इस भर्ती में कुल 36 पदों में अनारक्षित वर्ग के लिए 13 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 3 पद, अनुसूचित जाति के लिए 7 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 1 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 8 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए तीन और पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 1 पद निकाला गया है। (BPSC Sarkari Naukri)
इन सभी भर्तियों के लिए किसी परिनियत विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ प्लानिंग/पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स इन रिमोट सेन्सिंग एंड जी.आई.एस, मास्टर इन प्लानिंग/मास्टर इन टाउन प्लानिंग/मास्टर इन रिजनल प्लानिंग/मास्टर इन अर्बन प्लानिंग/मास्टर इन सिटी प्लानिंग/मास्टर इन कंट्री प्लानिंग या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। चयन लिखित परीक्षा से होगा।
इस भर्ती के लिए 13 दिसंबर से होंगे आवेदन ? Bihar Public Service Commission
अग्निशमन पदाधिकारी के कुल 4 खाली पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए आज यानी 13 दिसंबर से ही आवेदन शुरू हो जाएंगे। इस पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से विज्ञान संकाय से स्नातक या यांत्रिकी/ऑटोमोबाइल सब्जेक्ट में अभियंत्रण स्नातक की डिग्री के साथ राष्ट्रीय अग्निशमन महाविद्यालय, नागपुर से मंडल अधिकारी कोर्स उत्तीर्ण या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य संस्थान से पर्यवेक्षीय पदाधिकारी के लिए निर्धारित न्यूतनम तीन महीने का प्रशिक्षण प्राप्त किए हैं।
इस चयन प्रक्रिया के लिए निर्धारित 100 अंक का विभाजन होगा। इसमें शैक्षणिक अर्हता (50 नंबर), कार्यानुभव (20 नंबर), इंटरव्यू (30 अंकों) का होगा। इसके अलावा बॉयलर निरीक्षक के 5 पदों पर और उप निदेशक के पदों पर बहाली होनी है।
