एजुकेशन

BPSC TRE Final Answer Key 2023: जारी हुई बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की, इस डायरेक्ट लिंक से देखें अपना स्कोर

BPSC TRE Final Answer Key 2023 Download Link: बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी टीआरई 2023 फाइनल आंसर की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार स्कूल शिक्षक लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे bpsc.bih.nic.in से अपने स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं।

Image

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की

Bihar Public Service Commission BPSC TRE Final Answer Key 2023 जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे अब बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर फाइनल आंसर की देख सकते हैं। बता दें, इसमें अब कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, इस आंसर की के मदद से उम्मीदवार लगभग अपने रिजल्ट का अंदाजा लगा सकते हैं, आयोग ने अभी तक रिजल्ट डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन यह परिणाम 10 से 11 अक्टूबर में जारी किया जा सकता है।

बिहार लोक सेवा आयोग ने सभी विषयों की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। निम्नलिखित स्टेप्स से आंसर की चेक करें

BPSC TRE Final Answer Key 2023: How to check

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर BPSC TRE Final Answer Key 2023 links पर क्लिक करें।
  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार अपने आंसर चेक कर सकते हैं।
  • पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

बीपीएससी स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा

बीपीएससी ने स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा 24 अगस्त से 26 अगस्त तक दो पालियों में आयोजित की गई थी, पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक राज्य भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

बीपीएससी स्कूल शिक्षक भर्ती के लिए पदों की संख्या - 1,70,461

BPSC TRE Answer Key 2023 1 सितंबर को जारी की गई थी और आपत्ति विंडो 5 सितंबर से 11 सितंबर तक और फिर 18 सितंबर से 20 सितंबर, 2023 तक खोली गई थी। यह भर्ती अभियान बिहार में शिक्षकों की 1,70,461 रिक्तियों को भरेगा। जल्द ही रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा, सबसे तेज अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article