BPSC TRE 3 Answer Key Pdf Download: बिहार शिक्षक भर्ती फेज 3 परीक्षा 2024 की आंसर की जारी कर दी गई है। अभी केवल कक्षा 1 से 5 तक के लिए भाषा और सामान्य अध्ययन के लिए आयोजित की गई परीक्षा की आंसर की (BPSC TRE 3 Answer Key Release Date) जारी हुई है। जल्द ही दूसरे विषयों (BPSC TRE 3 Answer Key kab Aayega) के लिए भी आंसर की जारी होने की संभावना बन गई है। इच्छुक उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in के अलावा खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से भी चेक कर सकते हैं।
आयोग ने कहा कि परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवार यदि आंसर की में किसी फैक्ट या प्वॉइंट से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे 2 सितंबर से 5 सितंबर के बीच अपने डैशबोर्ड में लॉग इन कर प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ आपत्ति उठा सकते हैं, लेकिन उन्हें आपत्तियों के साथ स्रोत और साक्ष्य अपलोड करना होगा।
BPSC TRE 3 Answer Key 2024 How to check
- bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए GS पेपर (कक्षा 1-5) के लिए BPSC TRE 3 Answer Key Download Link खोलें।
- परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तरों वाली एक PDF खुलेगी। इसे डाउनलोड करें और अपना स्कोर कैलकुलेट करें।
बिहार में टीआरई की पुनर्परीक्षा 19 से 22 जुलाई तक आयोजित की गई थी। मूल रूप से मार्च में होने वाली परीक्षा को पेपर लीक होने के बाद रद्द कर दिया गया था और दोबारा परीक्षा कराने का आदेश दिया गया था।
बीपीएससी ने इस बार परीक्षा को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से आयोजित करने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया। परीक्षा की निगरानी के लिए जिला स्तर और आयोग कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए थे। आयोग ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर अनिवार्य तलाशी की व्यवस्था की गई थी। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
