एजुकेशन

BPSC TRE 3.0 Notification 2024: जारी हुआ बिहार शिक्षक भर्ती फेज 3 का नोटिफिकेशन, 10 फरवरी से करें अप्लाई, जानें डीटेल्स

BPSC TRE 3.0 Vacancy 2024, Bihar School Teacher Phase III Notification 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती फेज 3 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी bpsc.bih.nic.in पर 10 फरवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

BPSC TRE 3.0 Notification 2024

BPSC TRE 3.0 Vacancy 2024, Bihar School Teacher Phase III Notification 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती फेज 3 परीक्षा का नोटिफिकेशन (BPSC TRE Phase 3 Notification 2024) आज यानी 7 फरवरी को जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 10 फरवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 23 फरवरी निर्धारित की गई है।

BPSC TRE Notification 2024: इन पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से 5), मध्य विद्यालय (कक्षा 6 से 8 तक), माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 9 से 10) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12) में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। बता दें कि तीसरे चरण में करीब 87 हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती होगी।

BPSC TRE Phase III Exam 2024: मार्च में होगी परीक्षा

बीपीएससी स्कूल टीचर परीक्षा का आयोजन 7 मार्च से 17 मार्च 2024 तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 22 मार्च से 25 मार्च के बीच जारी कर दिया जाएगा। टीआरई 3 में सप्लीमेंट्री रिजल्ट का कोई प्रावधान नहीं रखा गया है। बता दें कि अगस्त में बीपीएससी टीआरई 4.0 का आयोजन होगा।

BPSC TRE 3.0 Exam 2024: ऐसे होगी परीक्षा

बीपीएससी स्कूल टीचर परीक्षा में भाषा, सामान्य अध्ययन और संबंधित विषय से कुल 150 अंक के 150 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा को तीन भाग में विभाजित किया गया है। पहले भाग से 30 सवाल, दूसरे भाग से 40 और तीसरे भाग से 80 सवाल होंगे।

BPSC TRE Application 2024: कितना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर 10 फरवरी से 23 फरवरी तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/ओबीसी और अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को 750 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article