एजुकेशन

BPSC Head Teacher Question Paper 2024: जारी हुआ बीपीएससी हेड टीचर क्वेश्चन पेपर, एक क्लिक से तुरंत डाउनलोड करें पीडीएफ

BPSC Head Teacher Question Paper 2024 PDF Download: बिहार लोक सेवा आयोग ने हेड टीचर और हेड मास्टर परीक्षा का क्वेश्चन पेपर आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से बीपीएससी हेड टीचर क्वेश्चन पेपर 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

BPSC Head Teacher Question Paper 2024

BPSC Head Teacher Question Paper 2024 PDF Download: बीपीएससी हेड टीचर परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने हेड टीचर और हेड मास्टर परीक्षा का क्वेश्चन पेपर (BPSC Head Teacher Question Paper 2024) जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर क्वेश्चन पेपर (BPSC Head Teacher Question Paper 2024 PDF) चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी बीपीएससी हेड टीचर क्वेश्चन पेपर 2024 पीडीएफ डाउनलोड (BPSC Head Teacher Question Paper 2024 Pdf Link) चेक कर सकते हैं।

BPSC Head Teacher Question Paper 2024 PDF: कब और कैसे हुई परीक्षा

आयोग द्वारा हेड टीचर और हेड मास्टर परीक्षा का आयोजन 28 जून और 29 जून 2024 को किया गया था। यह परीक्षा राज्य के 20 केंद्रों पर दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक हुई थी। वहीं, अब आयोग ने हेड टीचर व हेड मास्टर क्वेश्चन पेपर जारी कर दिया है। बता दें कि इस परीक्षा में कुल 150 अंक के 150 सवाल पूछे गए और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया गया था। पहले पेपर में जनरल स्टडीज और दूसरे पेपर में डीएलएड संबंधित सवाल थे।

How to download BPSC Head Teacher Question Paper 2024

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • फिर बिहार हेड टीचर क्वेश्चन पेपर लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: जारी होने जा रहा बिहार हेड टीचर रिजल्ट, पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

BPSC Head Teacher Question Paper 2024: मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स

इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को कम से कम 40% अंक हासिल करना होगा। वहीं, बीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 36.5%, ईबीसी को 34% और एससी/एसटी को 32% न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त करना जरूरी है। बता दें कि इस प्रक्रिया के माध्यम से बिहार में कुल 46308 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article